दुनिया

पाकिस्तानी भिखारियों से परेशान सऊदी अरब, मक्का और मदीना की सड़कों पर मांगते हैं भीख

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह उमराह और हज वीजा के तहत यात्रा करने वाले भिखारियों पर गंभीरता से तत्काल संज्ञान ले. रियाद ने इस्लामाबाद के धार्मिक मामलों के मंत्रालय से कहा कि वह ऐसे लोगों को मिलने वाले वीजा पर रोक लगाए. सऊदी सरकार ने अपनी चेतावनी में कहा कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक देश में भीख मांगते पकड़े गए. उन्हें वापस भेज दिया गया.

उमराह और हज वीजा के तहत सऊदी अरब में हुएं दाखिल

रियाद के मुताबिक ये पाकिस्तानी भिखारी उमराह और हज वीजा के तहत सऊदी अरब में दाखिल हुए थे और अपना समय मक्का और मदीना की सड़कों पर भीख मांगने में बिता रहे थे. पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि सऊदी अरब ने उमराह वीजा पर आने वाले पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता जताई है.

सूत्र ने कहा, ‘सऊदी अरब ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका पाकिस्तानी उमराह और हज यात्रियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.’ मंत्रालय ने ‘उमरा अधिनियम’ प्रस्तुत किया है, जिसका उद्देश्य उमरा यात्राओं की सुविधा प्रदान करने वाली ट्रैवल एजेंसियों को कानूनी दायरे में लाना है ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके.

पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी का विषय

पाकिस्तानी भिखारियों का मुद्दा पिछले कुछ समय से शहबाज शरीफ सरकार के लिए शर्मिंदगी का विषय बना हुआ है. हाल ही में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और इस्लामाबाद में सऊदी राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल-मलकी के बीच बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुई. नकवी ने आश्वासन दिया था कि सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने के लिए जिम्मेदार ‘माफिया’ के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पाकिस्तान सरकार ने संघीय जांच एजेंसी (FIA) को ऐसे नेटवर्कों और ट्रैवल एजेंसियों पर नकेल कसने का काम सौंपा है, जो अपनी गतिविधियों से देश को शर्मसार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- यूरोप के सबसे गरीब देश भी हैं भारत से कहीं ज्यादा अमीर, जानें कितनी है लोगों की इनकम

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, “भिखारियों का माफिया पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है.” पिछले महीने कराची एयरपोर्ट पर 11 कथित भिखारियों को पकड़ा गया था और उन्हें सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से उतार दिया गया था. इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान FIA के अधिकारियों द्वारा रोके जाने और पूछताछ किए जाने के बाद उन्हें पकड़ा गया था. बाद में पता चला कि वे सभी सऊदी अरब में भीख मांगने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

9 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

21 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

50 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

50 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

51 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

57 minutes ago