देश

उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार को मिली CRPF की सुरक्षा वापस लेने के लिए केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में डाली अर्जी

उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार को मिली सीआरपीएफ की सुरक्षा वापस लेने के लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता और उसके परिवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. केंद्र सरकार की ओर से दाखिल अर्जी पर जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है.

अदालत ने केंद्र सरकार की ओर से दायर अर्जी की प्रति को पीड़िता तथा उसके परिवार के सदस्यों को देने को कहा है. कोर्ट ने यह भी कहा कि चूंकि पीड़िता और उसके परिवार को अब किसी खतरे की आशंका नहीं है. तो वह इस मामले को बंद करना चाहेगी. मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पीड़िता और उसके परिवार के सुरक्षा को लेकर किए गए आकलन से यह साफ होता है कि अब पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार की कोई खतरे की आशंका नहीं है. लिहाजा सुरक्षा को वापस लिया जा सकता है.

वहीं यूपी सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमे सहित सब कुछ दिल्ली की अदालत को सौपा जा चुका है. भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर 2017 में उन्नाव में नाबालिग लड़की का अपहरण और उसका दुष्कर्म करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में सीआरपीएफ की सुरक्षा देने का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने इस मामले से संबंधित सभी केस को दिल्ली की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की महिला IPS डी रूपा मुदगिल को मानहानि मामले में मिली राहत को रखा बरकरार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के VIRAL सेलिब्रेशन की कहानी क्या? पिता ने खुद बताया

IND vs AFG तीसरे T20I में 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा…

21 minutes ago

मिर्जापुर का भौकाल बरकरार: बड़े पर्दे पर गूंजा ‘गुड्डू पंडित’ का नाम, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर

बड़े पर्दे पर उतरी 'मिर्जापुर- द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए…

25 minutes ago

एलन मस्क की SpaceX रोजाना अंतरिक्ष में भेज रही करीब 9 सैटेलाइट, जानिए कैसे इतनी तेज हुई लॉन्चिंग

एलन मस्क की SpaceX Starlink नेटवर्क को तेजी से विस्तार देने के लिए लगातार सैटेलाइट…

37 minutes ago

नेपाल में बेजुबान से क्रूरता: बीमार कुत्ते को नदी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

नेपाल के बाझांग जिले से जानवरों के प्रति क्रूरता का एक वीभत्स मामला सामने आया…

54 minutes ago

11वां व्हाइटस्वान आर्ट फेस्टिवल: कथक नृत्यांगना स्नेहा मुखर्जी ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी…

2 hours ago