सीरिया को लेकर सऊदी का बड़ा ऐलान
सऊदी अरब और सीरिया के बीच पिछले 12 सालों से कोई भी संबंध नहीं था, 12 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों देश दुश्मनी भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं. दरअसल, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सीरिया के साथ अपने संबंधों को बहाल करने का ऐलान किया है. सऊदी अरब ने अब दश्मिक में अपने राजदूत की नियुक्ति करने का फैसला किया है.
सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि 2012 के बाद अब पहली बार सीरिया में राजदूत की नियुक्ति की जा रही है. सऊदी ने ये फैसला 22 देशों के समूह अरब लीग में सीरिया के दोबारा शामिल होने के एक साल से अधिक समय बाद लिया है.
बता दें कि साल 2011 में सीरिया में बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसे राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार ने सैन्य शक्ति के जरिए क्रूरता से दबा दिया था. इसी के बाद सऊदी अरब ने सीरिया के साथ अपने रिश्तों को निलंबित कर दिया था. इसके साथ बाद 2012 में सऊदी ने सारे संबंधों को तोड़ दिया था.
गौरतलब है कि सीरिया गृह युद्ध की आग में झुलस रहा है. पिछले 14 सालों में सीरिया में 5 लाख लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा करीब ढाई करोड़ लोगों को इसी युद्ध के चलते विस्थापित होना पड़ा है.
साल 2023 में तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए भयंकर भूकंप ने जमकर तबाही मचाई थी. भूकंप से सीरिया बदहाली और भुखमरी की कगार पर पहुंच गया. जिसे देखते हुए अरब देशों ने राष्ट्रपति बशर अल असद के साथ अपने संबंधों को फिर से बहाल करने की कवायदें शुरू की थीं.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…