देश

स्वाति मालीवाल मामले में गिरफ्तार दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

आप आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट का मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को आज कोर्ट से भी राहत नही मिली है. तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. एडिशनल सेशन जज सुनील अनुज त्यागी की कोर्ट ने जमानत याचिका पर यह फैसला दिया है.

28 मई को खत्म हो रही हिरासत की अवधि

विभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि 28 मई को खत्म हो रही है. जिसके बाद उन्हें 28 मई को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं इसी दिन कोर्ट विभव कुमार के वकील द्वारा सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने की मांग पर सुनवाई भी करेगा. बता दें कि विभव कुमार के वकील ने पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस द्वारा सीएम आवास से लिये गए सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करने की मांग किया गया था.

वही मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विभव कुमार उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे.

स्वाति मालीवाल ने कोर्ट में कही ये बात

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद मालीवाल ने कोर्ट से कहा कि अगर विभव कुमार जेल से बाहर आया तो मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा हो सकता है. स्वाति मालीवाल ने जज से कहा कि जब से मैंने शिकायत दर्ज कराई है, तब से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मैंने झूठी FIR कराई है. ये आरोपी के बचाव में उतरे और उसे लेकर लखनऊ से लेकर क‌‌ई जगहों पर घूमते रहे. गिरफ्तारी के बाद मुझे धमकियां मिल रही हैं.

इसे भी पढ़ें: 4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 और अखिलेश बाबू 4 भी पार नहीं कर पाएंगे, देश की जनता ने तय कर लिया है: अमित शाह

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का पूरा तंत्र उनके बचाव में उतर आया. इनके पास एक बहुत बड़ा सिस्टम है, जो कि मेरे चरित्र हनन में लगा हुआ है. लोगों को कहा गया है कि कोई मेरे साथ खड़ा न हो. ये आदमी बहुत पावरफुल है, अगर बाहर आया तो मुझे और मेरे परिवार को खतरा है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

52 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago