दुनिया

स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ ने इस्तीफा दिया, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं, क्योंकि ऐसा मौका कम लोगों को मिलता है

स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने से कुछ दिन पहले ही हमजा के नेतृत्व वाली स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) ने नीतिगत मुद्दों पर तनातनी होने के बाद ग्रीन पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था. पाकिस्तानी मूल के 39 वर्षीय हमजा ने पिछले साल मार्च में स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री का पद संभाला था. इस पद को संभालने वाले वह पहले मुस्लिम नेता हैं.

अविश्वास प्रस्ताव से पहले दिया इस्तीफा

स्कॉटलैंड सरकार का सारा कामकाज प्रथम मंत्री ही संभालते हैं. यह पद प्रधानमंत्री के समान माना जाता है. यूसुफ ने बढ़ते नीतिगत मतभेदों के बीच पिछले हफ्ते ग्रीन पार्टी के साथ गठबंधन समाप्त कर दिया था, जिसके चलते उनकी अल्पमत सरकार पर संकट आ गया था. ग्रीन पार्टी ने विपक्षी दलों – कंजर्वेटिव, लेबर और लिबरल डेमोक्रेट के साथ मिलकर दो अविश्वास प्रस्तावों का समर्थन किया, जिसमें यूसुफ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शामिल था.

हमजा युसूफ ने कहा, “इस सप्ताह अविश्वास प्रस्ताव पेश होना संभव था और मैं केवल सत्ता बनाए रखने के लिए अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता करने को तैयार नहीं हूं.”

मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है- हमजा

एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री के आधिकारिक निवास ब्यूट हाउस में दिए गए अपने संबोधन में हमजा यूसुफ ने कहा, “मुझे अफसोस है कि प्रथम मंत्री के रूप में मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन मैं अपने देश का नेतृत्व करने का अवसर पाने के लिए बहुत आभारी हूं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं, क्योंकि यह मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.”

यह भी पढ़ें- कोविड-19 की इस Vaccine से हो सकती है खतरनाक बीमारी, कंपनी ने अदालत में खुद कबूली ये बात

पाकिस्तानी और केन्याई मूल के यूसुफ ने ब्रिटेन की विविधता को सराहा और अपने संबोधन में ऋषि सुनक को ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री के रूप में संदर्भित किया. उन्होंने कहा, अब हम ब्रिटेन में रहते हैं, जहां एक ब्रिटिश हिंदू प्रधानमंत्री (ऋषि सुनक) हैं, लंदन के एक मुस्लिम मेयर (सादिक खान) हैं, वेल्श के प्रथम मंत्री (वॉन गेथिंग) एक अश्वेत हैं और कुछ समय के लिए एक स्कॉटिश एशियाई (यूसुफ) प्रथम मंत्री हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago