चुनाव

Government Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी…फिर बढ़ेगी सैलरी, केंद्र सरकार ने किया ये फैसला

Government Employees: लोकसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी. बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया तो वहीं नए फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए अधिक भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की सीमा को भी बढ़ा दिया गया है. बता दें कि बढ़ा हुआ डीए इसी साल 1 जनवरी से लागू हुआ है तो वहीं लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया था

इस सम्बंध में सोमवार को कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की सीमा को बढ़ाने की जानकारी दी है. इसको लेकर मंत्रालय ने साल 2018 के एक दिशानिर्देश का जिक्र किया है और कहा है कि आदेश में प्रावधान है कि जब भी संशोधित वेतन में महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ जाएगा तो बच्चों के शिक्षा भत्ते और छात्रावास सब्सिडी की सीमा स्वाभाविक रूप से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. अपने बयान में मंत्रालय ने ये भी कहा कि एक जनवरी, 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी होने के कारण बच्चों के शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में भी जानकारी मांगी जा रही है.

ये भी पढ़ें-Nuh Encounter: हरियाणा STF और बदमाशों के बीच नूंह में मुठभेड़, लॉरेंस बिश्ननोई गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली

1 जनवरी से लागू होगा ये संशोधन

कार्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में आगे बताया है कि अब सरकारी कर्मचारियों द्वारा किए गए वास्तविक खर्चों के बावजूद बच्चों के शिक्षा भत्ते की प्रतिपूर्ति की राशि 2,812.5 रुपये प्रति माह होगी. इसी के साथ ही मंत्रालय ने छात्रावास सब्सिडी को लेकर कहा है कि ये 8,437.5 रुपये प्रति माह होगी. इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में राशि में बदलाव के बारे में मंत्रालय ने जिक्र किया है. मंत्रालय ने कहा कि जो भी संशोधन किए गए हैं उनको एक जनवरी, 2024 से लागू किया जा रहा है.

गौरतलब है कि इसी साल होली से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था. इस महंगाई भत्ते को 1 जनवरी से लेकर 30 जून, 2024 तक के लिए बढ़ाया गया था. तब केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोत्तरी की गई थी. ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

15 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

17 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

26 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

37 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

46 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

1 hour ago