पूर्व पीएम शेख हसीना और डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की हुई प्रचंड जीत पर दुनियाभर के नेता बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी उन्हें बधाई दी है. शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग की ओर से लिखे गए पत्र में ट्रंप को बधाई देने के साथ ही कुछ और भी बातें लिखी हैं, जिसने सबको चौंका दिया है.
आवामी लीग की तरफ से ट्रंप को लिखे गए पत्र में शेख हसीना को बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बताया गया है. ये बधाई संदेश फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दिया गया है.
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बांग्लादेश में छात्रों ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया था और सेना का देश पर नियंत्रण हो गया था, इतना ही नहीं, शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. तभी से शेख हसीना भारत में रह रही हैं.
आवामी लीग के ऑफिस सचिव बिप्लब बरुआ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश की आवामी लीग की अध्यक्ष (प्रधानमंत्री) शेख हसीना ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर बधाई दी है.
इसी बयान में उन्होंने आगे कहा, “डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत उनके नेतृत्व के असाधारण गुणों, अटल धैर्य और दृढ़ता का प्रतीक है. इसके साथ ही अमेरिका के लोगों द्वारा जताया गया उनपर भरोसा है.” इस दौरान शेख हसीना ने अपने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ हुई मुलाकातों का भी जिक्र किया है. इस बधाई संदेश के बाद इस चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है कि क्या शेख हसीना संवैधानिक तौर पर अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं? क्या उन्होंने देश छोड़ने से पहले आधिकारिक तौर पर इस्तीफा नहीं दिया था? इस सवालों के जवाब का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…