Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bangladesh: अभी भी बांग्लादेश की PM हैं शेख हसीना! Trump के जीतते ही आवामी लीग ने चला नया पैंतरा, यूनुस सरकार के उड़े होश

इसी बयान में उन्होंने आगे कहा, “डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत उनके नेतृत्व के असाधारण गुणों, अटल धैर्य और दृढ़ता का प्रतीक है. इसके साथ ही अमेरिका के लोगों द्वारा जताया गया उनपर भरोसा है.”

Sheikh Hasina

पूर्व पीएम शेख हसीना और डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की हुई प्रचंड जीत पर दुनियाभर के नेता बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी उन्हें बधाई दी है. शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग की ओर से लिखे गए पत्र में ट्रंप को बधाई देने के साथ ही कुछ और भी बातें लिखी हैं, जिसने सबको चौंका दिया है.

शेख हसीना को बताया गया PM

आवामी लीग की तरफ से ट्रंप को लिखे गए पत्र में शेख हसीना को बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बताया गया है. ये बधाई संदेश फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दिया गया है.

शेख हसीना सरकार का हुआ था तख्तापलट

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बांग्लादेश में छात्रों ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया था और सेना का देश पर नियंत्रण हो गया था, इतना ही नहीं, शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. तभी से शेख हसीना भारत में रह रही हैं.

आवामी लीग ने जारी किया बयान

आवामी लीग के ऑफिस सचिव बिप्लब बरुआ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश की आवामी लीग की अध्यक्ष (प्रधानमंत्री) शेख हसीना ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर बधाई दी है.

यह भी पढ़ें- “ढाका का वो माइक्रो फाइनेंसर कहां है?” मोहम्मद यूनुस से अच्छे नहीं हैं ट्रंप के रिश्ते, चुनाव जीतते ही बांग्लादेश की थमीं सांसें, ये है बड़ी वजह

इसी बयान में उन्होंने आगे कहा, “डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत उनके नेतृत्व के असाधारण गुणों, अटल धैर्य और दृढ़ता का प्रतीक है. इसके साथ ही अमेरिका के लोगों द्वारा जताया गया उनपर भरोसा है.” इस दौरान शेख हसीना ने अपने अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ हुई मुलाकातों का भी जिक्र किया है. इस बधाई संदेश के बाद इस चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है कि क्या शेख हसीना संवैधानिक तौर पर अब भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं? क्या उन्होंने देश छोड़ने से पहले आधिकारिक तौर पर इस्तीफा नहीं दिया था? इस सवालों के जवाब का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital