दुनिया

दक्षिण कोरिया : मार्शल लॉ को लेकर नेशनल असेंबली पीएम और मंत्रियों से पूछेगी सवाल

साउथ कोरिया की नेशनल असेंबली शुक्रवार को संसदीय सत्र आयोजित करेगी. इसमें प्रधानमंत्री और अन्य अधिकारियों से सवाल पूछे जाएंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति यून सूक योल की मार्शल लॉ घोषणा से ठीक पहले विवादास्पद कैबिनेट बैठक में भाग लिया था.

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य विपक्षी ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ (डीपी) भी मार्शल लॉ लागू करने के उनके असफल प्रयास के लिए यून के खिलाफ एक नया महाभियोग प्रस्ताव पेश करेगी. इससे पहले कुछ दिनों पहले कोरम की कमी के कारण वे महाभियोग से बच गए थे.

शुक्रवार के पूछताछ सत्र के दौरान, विपक्षी सांसदों द्वारा कैबिनेट सदस्यों से यूं के पिछले दिन के सार्वजनिक संबोधन के बारे में प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद है. जो मुख्य रूप से उनके मार्शल लॉ की घोषणा का बचाव करने और इसे विद्रोह की कार्रवाई मानने से इनकार करने से जुड़ा था.

विपक्ष ने पीएम समेत मंत्रियों से की अपील

विपक्ष ने प्रधानमंत्री हान डक-सू, वित्त मंत्री चोई सांग-मोक, शिक्षा मंत्री ली जू-हो और विदेश मंत्री चो ताए-युल सहित अन्य से उपस्थित होने की अपील की. बुधवार को पूछताछ सत्र के दौरान हान ने मार्शल लॉ गड़बड़ी के लिए माफी मांगी और कहा कि घोषणा से कुछ मिनट पहले आयोजित छोटी कैबिनेट बैठक में कोई भी यून की योजना से सहमत नहीं था.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने मुस्लिम और अरब विरोधी नफरत से निपटने के लिए बनाई नई योजना

डीपी ने शनिवार को संसद के पूर्ण सत्र में यून के नए महाभियोग प्रस्ताव को मतदान के लिए रखने की योजना बनाई है. कानून के अनुसार, महाभियोग प्रस्ताव को पूर्ण सत्र में रिपोर्ट किए जाने के 24 से 72 घंटों के बीच मतदान के लिए रखा जाना चाहिए. पहले प्रस्ताव को रद्द करने के बाद, डीपी ने हर सप्ताह यून के महाभियोग को पारित करने के लिए जोर देने की कसम खाई.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

21 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

31 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

57 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago