पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडो-पैसिफिक में चीन के बढ़ते दखल को रेखांकित करते हुए क्वाड देशों (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत) के महत्व पर प्रकाश डाला. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस और जापानी पीएम फुमियो किशिदा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र वैश्विक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है. हम इस बात से सहमत हैं कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और सफलता केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है.”
उन्होंने यह भी कहा कि क्वाड इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है और गठबंधन रचनात्मक एजेंडे और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ रहा है.
हिरोशिमा में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “हम अपने साझा प्रयासों से लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रचनात्मक एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हम अपने दृष्टिकोण को एक व्यावहारिक आयाम दे रहे हैं- रणनीतिक तकनीकें, विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला, स्वास्थ्य सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला और रचनात्मक साझेदारी बढ़ रही है. कई देश और समूह इंडो-पैसिफिक के लिए विजन की घोषणा कर रहे हैं. आज के शिखर सम्मेलन में, हमें पूरे क्षेत्र को शामिल करने और जन-केंद्रित विकास पर चर्चा करने का मौका मिलेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि इस क्वाड समिट में हिस्सा लेकर और दोस्तों के बीच आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने कहा, “क्वाड समूह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए खुद को एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित किया है।”
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…