दुनिया

Sudan Floods: भारी बारिश से इस देश के 9 राज्यों में मचा कोहराम, 53 लोगों ने गंवाई जान; संकट में 9 हजार परिवार

Sudan Floods 2024: अफ्रीका महाद्वीप के तीसरे सबसे बड़े देश सूडान में भारी बारिश हुई, जिससे कारण पनपे संकट में दर्जनों लोग मारे गए हैं. वहां भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की समस्या हो गई, जिससे कई राज्यों में हजारों लोग जहां—तहां फंसे हैं.

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “भारी बारिश से 53 लोगों की मौत समेत कुल 208 लोगों को चोट आई हैं.”

4,000 से अधिक घर ध्वस्त हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि भारी बारिश के चलते देशभर में 9,777 परिवार प्रभावित हुए हैं. वहां नौ राज्यों ने भारी बारिश झेली. जहां 2,000 से अधिक घर पूरी तरह और 4,000 से अधिक घर आंशिक रूप से ध्वस्त हुए हैं.

बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं. बीते शुक्रवार को 25 रोगियों की पुष्टि की गई. कसाला, खार्तूम और गीजिरा समेत तीन राज्यों से कुल 192 मामले सामने आए.

यहां हर साल आती है बाढ़

बता दें कि सूडान में हर साल बाढ़ आती है, जो आम तौर पर जून और अक्टूबर के बीच होती है. पिछले तीन सालों में भारी बारिश के चलते सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई है. भीषण बारिश ने बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को भी नष्ट किया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

27 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

51 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago