दुनिया

अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनाव का ‘सुपर ट्यूजडे’, 15 राज्यों में चुनाव, 12 में ट्रंप ने दर्ज की रिकाॅर्ड तोड़ जीत

US Presidential Candidate Election 2024: अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राजदूत निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला हो रहा है. पूर्व राजदूत निक्की हेली ने वर्मोंट में ‘सुपर ट्यूसडे’ को राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल करते हुए क्षेत्र में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की उम्मीदों को करारा झटका दिया है. निक्की हेली ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में हुए रिपब्लिकन प्राइमरी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा कर ये जीत अपने नाम हासिल की. निक्की को 62.9 प्रतिशत जबकि ट्रंप को 33.2 प्रतीशत वोट ही मिले.

किसी प्राइमरी इलेक्शन में रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करने वाली निक्की हेली अमेरिकी इतिहास में पहली रिपब्लिकन महिला बन गई है. हालांकि, राष्ट्रपति पद की रेस में ट्रंप की दावेदारी काफी मजबूत है. हेली की जीत से ट्रंप के प्राइमरी प्रभुत्व पर मामूली असर ही पड़ेगा. बाईडेन ने ‘सुपर मंगलवार’ में 11 अन्य राज्यों की प्राइमरी में जीत हासिल की.

‘सुपर ट्यूजडे’ क्या होता है?

‘सुपर ट्यूजडे’ यानी ‘महा मंगलवार’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं.

ये भी पढ़ेंः भाजपा 32, शिंदे 10 और अजीत गुट को 3 सीटें… महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर इस फाॅर्मूले पर बनी सहमति!

निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या कहा

भले ही अभी तक प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को एकतरफा शिकस्त दी है .लेकिन निक्की हेली लगातार ट्रंप को चुनौती दे रही हैं. हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड पर अपने जुबानी हमले तेज कर दिये हैं और एक बार ट्रंप पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि अगर वह (ट्रंप) पार्टी की ओर से दावेदारी पाने में सफल हो जाते हैं तो नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडन से शिकस्त का सामना करना पड़ेगा.

निक्की हेली ने कुछ दिनों पहले कहा था,” मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को डोनाल्ड ट्रंप हरा नहीं सकते हैं. ऐसे में मैं रेस से पीछे नहीं हटूंगी. मेरे इस दौड़ में रहने की वजह से लोगों के पास बेहतर ऑप्शन रहेगा. अमेरिका की जनता दोबारा डोनाल्ड ट्रंप या बाइडन को नहीं झेलना चाहती.”

ये भी पढ़ेंः ‘छोटी आयु में झोला लेकर घर से निकल गया था…’ बारासात में बोले पीएम मोदी- बहनें TMC का जंगलराज ध्वस्त करेंगी

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 minute ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

2 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

17 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

18 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

24 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

34 minutes ago