दुनिया

तालिबान ने कहा- चीन की बस पर जो हमला हुआ..उसमें हमारा हाथ नहीं था, हम जांच में पाकिस्तान की कोई मदद नहीं करेंगे

Taliban vs Pakistan News: अगस्त 2021 से अफगानिस्तान पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान को झिड़कते हुए चीनीयों पर हमले के मामले में पल्ला झाड़ लिया। अफगानिस्तान के बेशाम शहर में चाइनीज इंजीनियरों को ले जा रही बस पर मार्च में आतंकी हमला हुआ था। तालिबान का कहना है कि उस हमले से हमारा कोई लेना देना नहीं है। साथ ही तालिबान ने हमले की जांच में पाक की मदद से भी इनकार कर दिया है।

आज अफगान तालिबान के बयान में कहा गया, “26 मार्च को हुए आतंकी हमले से हमारा कोई संबंध नहीं है, जिसमें पांच चाइनीज इंजीनियर मारे गए थे।” अफगान तालिबान ने बेशाम हमले की चल रही जांच में मदद के लिए इस्लामाबाद के अनुरोध को भी ठुकरा दिया है।

‘काबुल और बीजिंग के बीच दरार पैदा करने की कोशिश’

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, “पाकिस्तान काबुल और बीजिंग के बीच दरार पैदा करने का प्रयास कर रहा है। बेशाम में हुए हमले का अफगानिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करनी चाहिए।”

तालिबान की ओर से कहा गया कि चीन के नागरिकों को निशाना बनाना पाकिस्तान का मामला है। इसका अफगानिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट चीन और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने की कोशिश है। हमने बार-बार इसका खंडन किया है।

पाकिस्तानी सरकार का यह कहना था

इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि अफगान प्रशासन जांच को आगे बढ़ाने के लिए इस्लामाबाद के साथ सहयोग करने और काम करने के लिए तैयार है। पाक के इस बयान के 24 घंटे के भीतर काबुल ने यह प्रतिक्रिया दी। इससे भी पहले, पाकिस्तान के आंतरिक सचिव मोहम्मद खुर्रम आगा तालिबान प्रशासन के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का मैसेज लेकर काबुल गए थे।

राजनयिक सूत्रों ने पुष्टि की कि मोहम्मद खुर्रम आगा ने अफगानिस्तान के अंतरिम उप गृह मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी के साथ बैठक की। पाकिस्तान ने चीन के इंजीनियरों पर हमले के संदर्भ में सबूत साझा किए।

अफगान पक्ष जांच के लिए राजी- पाक विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी एक बयान जारी कर कहा कि अफगान पक्ष जांच के लिए सहमत हो गया है। उसने जांच को आगे बढ़ाने और इसके निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने को कहा है।

बयान में कहा गया, “अफगान पक्ष ने पाकिस्तान समेत अन्य देशों के खिलाफ किसी भी आतंकवादी गतिविधि के लिए अपनी धरती के उपयोग को रोकने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।”

पाकिस्तान का दावा है कि बेशाम हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सबूत काबुल के साथ साझा किए गए हैं। पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने शुक्रवार को इस मामले में काबुल की प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago