पॉजिटिव न्यूज

‘पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है’— दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह करने वाली पहली कश्मीरी लड़की नाहिदा

Jammu Kashmir Girl Nahida Manzoor: पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है। अपनी इस बात को सच साबित कर दिखाया है कश्मीरी युवती नाहिदा मंजूर ने। पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई कर और अब कश्मीर के पंपोर जिले में स्थित बारसू में पैराक्लाइम्बिंग की शुरुआत कर।

नाहिदा ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। उसे हर कदम पर संघर्ष का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही और तमाम बाधाओं के बावजूद वह बारसू की पहाड़ियों पर पैराक्लाइम्बिंग की शुरुआत कर सकी।

आप न जानते हों तो बता दें कि पैराक्लाइम्बिंग एक एडवेंचर एक्टिविटी है। कश्मीर समेत देश के अनेक स्थानों पर इसका आयोजन किया जाता है।

कश्मीरी जांबाज नाहिदा से बातचीत

नाहिदा ने बताया कि वह इसे बारसू में शुरू करना चाहती थी। इससे यहां पर्यटकों का आगमन होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। नाहिदा ने कहा कि इसे यहां शुरू करने के लिए उसेे हर कदम पर संघर्ष का सामना करना पड़ा। इसकी मंजूरी लेने के लिए उसे महीनों प्रशासनिक अधिकारियोें के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े। आखिरकार उसे मंजूरी मिली।

यहां पर्यटकों के आने से लोगों को रोजागार मिलेगा

नाहिदा ने बताया कि बारसू थोड़ा रिमोट एरिया मेें है। यहां पर्यटकों का आगमन नहीं होता था। लेकिन अब पैराक्लाइम्बिंग की शुरुआत होने से यह इलाका भी पर्यटकों को आकर्षित कर सकेगा। पर्यटकों के आने से यहां जहां स्थानीय युवक-युवतियों को रोजागार मिलेगा, वहीं इलाके में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इससे इस क्षेत्र में भी विकास की किरण पहुंचेगी।

माता पिता को संदेश— बच्चों को राह चुनने दें

नाहिदा ने कश्मीर की लड़कियों के माता-पिता को संदेश दिया कि वे अपने बच्चों को उनकी इच्छा के अनुुुुसार आगे बढ़ने का मौका प्रदान करें, जिससे वे अपने सपनों को उड़ान दे सकें और अपने माता-पिता के साथ कश्मीर का नाम भी रोशन कर सकें।

2021 में नाहिदा ने एवरेस्ट की चढ़ाई की थी

सन 2021 में नाहिदा ने एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। तब 42 दिनों की चढ़ाई के बाद नाहिदा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया था। इसके पहले वह कश्मीर में स्थित 3966 मीटर ऊंची महादेव चोटी पर भी पहुंचकर अपनी प्रतिभा और अपने जज्बे की मिसाल पेश की थी।

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

4 seconds ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

30 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

39 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

39 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

46 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

53 minutes ago