Balochistan Bomb Blast
Balochistan Bomb Blast: आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को ही आतंकियों ने निशाना बनाया है. ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में हुए विस्फोट में 52 लोगों के मारे जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि 130 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक धमाके में एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हुई है. मस्तुंग के सहायक आयुक्त (AC) अत्ताहुल मुनीम ने डॉन अखबार को बताया कि विस्फोट अलफलाह रोड पर मदीना मस्जिद के पास ईद मिलादुन नबी की रैली के पास हुआ.
धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना जोरदार था कि पास के मकानों में लगे शीशे टूट गए. बताया गया कि विस्फोट मस्तुंग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नवाज गिश्कोरी की कार के पास हुआ. डीएसपी को जुलूस के दौरान ड्यूटी पर लगाया गया था. मरने वालों में नवाज गिश्कोरी भी शामिल हैं. न्यूज एजेंसी ने सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मोहम्मद जावेद लेहरी के हवाले से कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था. हमलावर ने डीएसपी गिश्कोरी की कार के बगल में खुद को उड़ा लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए विस्फोट वाली जगह के वीडियो और तस्वीरों में खून से लथपथ कई लाशें और कटे हुए अंग बिखरे हुए दिख रहे हैं. हैरत की बात ये है कि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह भी पढ़ें: UP: शिक्षा के मंदिर में नफरत के विचार! संभल में मुजफ्फरनगर जैसा मामला, यहां हिंदू छात्र को मुसलमान बच्चे से पिटवाया
बताते चलें कि आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को पहले भी कई बार ऐसे आत्मघाती हमलों का दंश झेलना पड़ा है. इससे पहले फरवरी में पेशावर के एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट में 100 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले में 150 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आत्मघाती हमलावर एक गेस्ट बनकर मस्जिद में आया था और वह 10-12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री लेकर दाखिल हुआ था. हमला उस उस वक्त हुआ, जब नमाजी जुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे.
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…