अगर आप किसी बीच पर रोमांटिक डिनर करने बैठें तो समुद्र आपको खूबसूरत नजर आएगा, लेकिन जब आप किसी जहाज में हों और समुद्र के अंदर उतरें, तब आपको उसकी असली ताकत का अंदाजा होगा. समुद्र का शांत दिखने वाला स्वरूप अचानक भयानक और डरावना हो सकता है. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें समुद्र का ऐसा ही अशांत और खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
हाल ही में ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक समुद्री जहाज को तूफानी लहरों का सामना करते हुए दिखाया गया है. लहरें इतनी तेज़ और खतरनाक हैं कि जहाज को कंट्रोल करना भी मुश्किल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर नेवी के जीवन की रोमांचक और मजेदार धारणा बदल सकती है. आप समझ पाएंगे कि समुद्र में काम करना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
वीडियो में दिख रहा जहाज मर्चेंट नेवी का लगता है, जिसके ऊपर कई कंटेनर रखे हुए हैं. समुद्र में तूफान आया हुआ है, जिससे लहरें इतनी ऊंची उठ रही हैं कि वे जहाज के ऊपर तक पहुंच रही हैं. पानी भी जहाज के अंदर आ-जा रहा है, और जहाज को नियंत्रण में रखना बेहद मुश्किल हो रहा है. सोचिए अगर आप ऐसे जहाज में होते तो आपका क्या हाल होता? यही सवाल वीडियो देखने वाले लोगों के दिमाग में भी उठ रहा है.
इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं. एक यूजर ने सवाल उठाया कि हजारों साल पहले जब तकनीक इतनी बेहतर नहीं थी, तब लोग कैसे जहाज चलाते थे और समुद्र की शक्तियों से बचते थे. एक अन्य ने कहा कि ये नजारा बेहद डरावना है. कुछ ने अपने अनुभव भी शेयर किए, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसे जहाजों में सफर करना कितना खतरनाक हो सकता है. वहीं एक यूजर ने कहा कि यह वीडियो महासागर की असली ताकत दिखाता है.
ये भी पढ़ें- Delhi Government: दिल्ली में आप के 62 विधायक, फिर भी आतिशी सरकार में सिर्फ 5 नेता ही क्यों बने मंत्री?
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…