दुनिया

अडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले में ट्रंप पर आरोप तय, राष्ट्रपति बनने की उम्मीदों पर लगा बड़ा झटका

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किलों में घिर गए हैं. पोर्न स्टार मामले में ज्यूरी ने जांच के बाद आपराधिक केस चलाने को मंजूरी दे दी है. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान 2016 में एक पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए धन देने के मामले में मैनहट्टन ग्रैंड जूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अभियोग चलाने का फैसला किया है. इसी के साथ ट्रंप आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं. यही नहीं, फैसले से 2024 में फिर से राष्ट्रपति बनने की उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. मामले की जांच कर रहे मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग के कार्यालय ने पुष्टि की कि उसने अनिर्दिष्ट आरोपों पर ट्रंप के ‘‘आत्मसमर्पण के लिए समन्वय’’ करने के इरादे से बृहस्पतिवार को उनके वकीलों से संपर्क किया था.

पूर्व राष्ट्रपति के अटॉर्नी से किया संपर्क

ब्रैग के प्रवक्ता ने बताया कि अभियोग के संबंध में मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी के कार्यालय में ट्रंप के आत्मसमर्पण को लेकर समन्वय के लिए पूर्व राष्ट्रपति के अटॉर्नी से संपर्क किया गया है और सुनवाई की तारीख तय होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले पांच अधिकारियों ने बताया कि ग्रैंड जूरी ने एक पोर्न स्टार को कथित संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए धन देने के मामले में 76 वर्षीय ट्रंप के खिलाफ अभियोग चलाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान में फिर आतंकवादी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत, छह अन्य घायल

आपराधिक आरोपों का सामना

खबर में कहा गया है कि यह निर्णय ‘‘एक ऐतिहासिक फैसला है, जो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को हिलाकर रख देगा. ट्रंप देश के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जो आपराधिक आरोपों का सामना करेंगे.’’
ट्रंप ने 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं. इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने ‘सीबीएस न्यूज’’ को बताया कि ऐसी संभावना है कि ट्रंप फ्लोरिडा से सोमवार को न्यूयॉर्क आएंगे और मंगलवार को अदालत में पेश होंगे.

‘‘राजनीतिक उत्पीड़न और चुनाव में हस्तक्षेप का प्रयास’’

सुनवाई के संक्षिप्त रहने की संभावना है, जिसमें उन पर लगाए गए आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे. ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने इस अभियोग को ‘‘राजनीतिक उत्पीड़न और चुनाव में हस्तक्षेप का प्रयास’’ करार दिया है.
ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं पर ‘‘अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को सजा देने के लिए न्यायिक प्रणाली को हथियार की तरह इस्तेमाल करने’’ का आरोप भी लगाया है. उन्होंने मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी पर ‘‘(अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन के गंदे काम करने’’ का आरोप लगाया.

‘‘कोई अपराध नहीं किया’’

ट्रंप के वकील सुसन नेचेलेस और जोसेफ टैकोपिना ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने ‘‘कोई अपराध नहीं किया’’ है और उन्होंने ‘‘अदालत में इस राजनीतिक अभियोजन का मजबूती से मुकाबला करने’’ का संकल्प लिया है.
यह मामला 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच से जुड़ा है. आरोप है कि यह भुगतान इसलिए किया गया, ताकि डेनियल्स रिपब्लिकन नेता ट्रंप से अपने कथित यौन संबंधों पर चुप रहें.

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल विवेक रामास्वामी और निकी हेली ने आरोप लगाया कि ट्रंप के खिलाफ अभियोग ‘‘बदले की राजनीति है.’’ उन्होंने इसे देश के इतिहास में एक ‘‘काला दिन’’ करार दिया.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

18 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

32 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

37 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

38 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

49 minutes ago