दुनिया

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने खुद को बताया मोदी का फैन, न्यूयॉर्क में PM से की मुलाकात

New York: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी आज शाम होने वाले संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. वहीं अपने इस दौरे के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी ने अमेरिका के कई दिग्गजों से मुलाकात की. चर्चित उद्योगपति और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की.

 ट्विटर के सीईओ ने खुद को बताया मोदी का फैन

एलन मस्क ने न्यूयॉर्क के एक होटल में ठहरे पीएम मोदी से मुलाकात की. वहीं उन्होंने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया है. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने भारत को लेकर अपनी संभावनाए जताते हुए कहा कि, “मैं कह सकता हूं कि वह (पीएम मोदी) वास्तव में भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं. वह उदारवादी रहना चाहते हैं, वह नई कंपनियों का समर्थन करना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह भारत के लाभ के लिए है. स्टार लिंक इंटरनेट, जो मुझे लगता है कि भारत के सुदूर या ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अविश्वसनीय रूप से मददगार हो सकता है. बता दें कि स्टारलिंक (Starlink) ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है. इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को मदद मिलेगी, जिनके पास इंटरनेट तक पहुंच नहीं है.

अगले साल भारत आने की योजना

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा कि मैं अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहा हूं. उम्मीद है कि हम स्टारलिंक को भारत में भी लाने की उम्मीद कर रहे हैं. मैं PM मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करेंगे. भारत में बड़ा निवेश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi US Visit: अमेरिका की राजकीय यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

मोदी को अपने देश की परवाह

एलन मस्क से पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मोदी को अपने देश की बहुत परवाह है. इसलिए वे भारत में निवेश को लेकर बहुत एक्टिव रहते हैं. हम भी भारत में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं. हम बस सही समय की तलाश कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

31 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago