‘खूबसूरत महिला और 1 अरब डॉलर दो, वरना तोड़ देंगे रिश्ते’- युगांडा का अतरंगी अल्टीमेटम
Turkey Uganda Tension: युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति यावेरी मुसेवेनी के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (9300 करोड़ रुपये) और देश की सबसे खूबसूरत महिला देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो तुर्किये से सारे डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ दिये जाएंगे





