Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

US Visa : अमेरिका ने भारत में 2000 वीजा एप्लिकेशन रद्द किए, कहा- हमारी शेड्यूलिंग पॉलिसी का उल्लंघन न हो

Visa Policy of US: अमेरिका ने भारत में 2,000 से अधिक वीजा एप्लिकेशन रद्द किए, जिनका आवेदन बॉट्स द्वारा किया गया था. दूतावास ने इसे शेड्यूलिंग पॉलिसी का उल्लंघन बताया और अकाउंट सस्पेंड किए.

india us flag together

भारत-अमेरिका के ध्वज

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India USA Relations: अमेरिका ने भारत में 2,000 से ज्यादा वीजा एप्लिकेशन रद्द कर दिए हैं. अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि ये वीजा एप्लिकेशन ऑटोमैटिक बॉट्स के जरिए दायर किए गए थे. जैसे ही इसका पता चला, दूतावास ने इन अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया.

अमेरिकी दूतावास ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारी दूतावास टीम बॉट्स के जरिए किए गए लगभग 2,000 वीजा अपॉइंटमेंट्स को रद्द कर रही है. हम उन एजेंट्स और फिक्सरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखते हैं जो हमारी शेड्यूलिंग पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं.” दूतावास ने स्पष्ट किया कि ऐसे बॉट्स के माध्यम से वीजा अपॉइंटमेंट्स बुक किए जा रहे थे, जो नियमों और शेड्यूलिंग प्रक्रिया का उल्लंघन कर रहे थे.

यह कदम अमेरिकी दूतावास द्वारा उठाया गया है, जो इन गतिविधियों के माध्यम से धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है. अमेरिकी वीजा और इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य फर्जी और अनधिकृत तरीकों से वीजा प्राप्त करने की कोशिशों को रोका जा सके.

दूतावास ने यह भी कहा कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

यह भी पढ़िए: ट्रंप ने भारत को आदर्श बताते हुए अमेरिकी चुनाव प्रणाली में की सुधार की बात, कहा- निष्पक्ष और ईमानदार चुनाव संवैधानिक गणराज्य के लिए जरूरी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026