दुनिया

US Election 2024: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump ने की सबसे पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ की नियुक्ति

US Election 2024: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के पहले महत्वपूर्ण फैसले में प्रचार प्रबंधक सूसी विल्स (Susie Wiles) को चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है. विल्स इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं और अब व्हाइट हाउस के प्रशासनिक कार्यालय का नेतृत्व करेंगी.

ट्रंप ने विल्स को “जीत की मास्टरमाइंड” बताते हुए कहा कि यह पद उनके योगदान और काबिलियत के लिए सही सम्मान है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “सूसी मजबूत, समझदार और नवाचारी हैं. लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं.”

क्या होता है चीफ ऑफ स्टाफ?

यह नियुक्ति ट्रंप प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. ट्रांजिशन टीम अब अन्य प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों की तलाश में जुटी हुई है. चीफ ऑफ स्टाफ का पद राष्ट्रपति के कामकाज में अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है. वे राष्ट्रपति, कांग्रेस और अन्य सरकारी विभागों के बीच समन्वय बनाते हैं और नीतिगत फैसलों का मार्गदर्शन करते हैं.

ट्रंप ने विल्स के अभियान में योगदान की सराहना करते हुए कहा, “उन्होंने मुझे अमेरिकी राजनीति के इतिहास में एक बड़ी जीत दिलाने में मदद की.” उपराष्ट्रपति निर्वाचित जेडी वांस (JD Vance) ने भी इस पर खुशी जताई और कहा कि विल्स व्हाइट हाउस में एक मजबूत समर्थन साबित होंगी.

हालांकि, ट्रंप के पिछले कार्यकाल में चीफ ऑफ स्टाफ का पद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था. तब ट्रंप ने चार बार चीफ ऑफ स्टाफ बदले थे, जिसमें जनरल जॉन केली (John F. Kelly) भी शामिल थे. बाद में, केली ने ट्रंप की आलोचना करते हुए उन्हें “फासीवादी” कहा था और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris) का समर्थन किया था.

लंबे समय से राजनीति में सक्रिय

67 वर्षीय सूसी विल्स का राजनीति में लंबा करियर रहा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के प्रचार अभियान से की थी. उन्होंने धीरे-धीरे कई नेताओं और गवर्नरों के अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान देकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई.

2016 में, उन्होंने ट्रंप के फ्लोरिडा अभियान में अहम भूमिका निभाई थी. 2022 में, ट्रंप ने उन्हें सेव अमेरिका पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (Save America Political Action Committee) का प्रमुख नियुक्त किया, जहां वह फंड जुटाने के प्रयासों की निगरानी कर रही थीं. जैसे-जैसे ट्रंप का अभियान तेज हुआ, विल्स उनकी प्रमुख रणनीतिकारों में से एक बनकर उभरीं और अब चीफ ऑफ स्टाफ की ऐतिहासिक भूमिका में नियुक्त हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago