उत्तर प्रदेश

UP Bypolls 2024: CM योगी आदित्यनाथ यूपी में आज से करेंगे चुनाव प्रचार, जानें कहां-कहां होंगी जनसभाएं

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से यूपी की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पहले दौर के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. इसकी शुरुआत वह पश्चिमी यूपी से करेंगे. सीएम योगी पहले दिन गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा सीट पर मोरना इंटर कॉलेज में पहली चुनावी जनसभा कर माहौल बनाएंगे. इसके बाद कुंदरकी और फिर गाजियाबाद में जनसभाएं करेंगे. वहीं नौ नवंबर को करहल, सीसामऊ व खैर तथा 10 नवंबर को मझवां, कटेहरी व फूलपुर में मुख्यमंत्री की जनसभाएं प्रस्तावित हैं.

इन 9 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा उपचुनाव की कमान अपने हाथों में ले रखी है. उन्होंने सभी नौ विधानसभा सीटों फूलपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ व मझवां तथा मीरापुर में 30 मंत्रियों को प्रभारी मंत्री के रूप में तैनात किया है. सभी प्रभारी मंत्री संबंधित विधानसभा सीटों पर प्रवास कर रहे हैं.

30 मंत्री और संगठन के पदाधिकारी भी तैयार

संगठन के पदाधिकारियों की भी ड्यूटी उपचुनाव वाली सीटों पर लगाई गई है. दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी सभी सीटों पर एक चक्र का कार्यक्रम कर चुके हैं. वहीं, 30 मंत्रियों की टीम और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी फील्ड में उतर चुके हैं.

ज्ञात हो कि उप चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मुख्यमंत्री सभी 9 सीटों पर सभाएं कर चुके हैं और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी कर चुके हैं. इसके अलावा वह रोजगार मेला के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटकर भी माहौल गरमा चुके हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

18 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

48 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

57 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago