Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: हॉलीवुड सिंगर मैरी मेलबेन ने छुए पीएम मोदी के पैर, प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन, वायरल हो रहा वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा पूरे विश्व में छाया हुआ है. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है. जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

पीएम मोदी के पैर छूते हुए सिंगर मैरी मेलबेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा पूरे विश्व में छाया हुआ है. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है. जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे. संबोधन के बाद राष्ट्रगान जन गण मन को गाया गया. जिसे हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सिंगर मैरी मिलबेन ने गाया. राष्ट्रगान की समाप्ति के बाद मैरी मिलबेन ने मंच पर मौजूद पीएम मोदी के पैर छुए.

हॉलीवुड सिंगर मैरी मेलबेन ने पीएम मोदी के छुए पैर

पीएम मोदी मैरी मेलबेन की शानदार प्रस्तुति पर तालियां बजा रहे थे. तभी मैरी मेलबेन उनके पास पहुंचीं और पैर छुए, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रोकते हुए उत्साह के साथ हाथ मिलाया. इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर मैरी मेलबेन का अभिवादन किया. जिसे मैरी मेलबेन ने भी हाथ जोड़कर पीएम मोदी के अभिवादन को स्वीकर किया.

पापुआ न्यू गिनी के पीएम मोरापे ने छुए थे प्रधानमंत्री मोदी के पैर

इससे पहले जब पीएम मोदी ने न्यू पापुआ गिनी की यात्रा पर पहुंचे थे तो वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मोरापे ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया था. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के हवाई जहाज से उतरते ही पैर छुए थे. जिसके बाद पीएम ने उन्हें रोकते हुए ऊपर उठाया और पीठ थपथपाई थी. पैर छूने का ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें- रात में AC चलाने वालों को महंगाई का झटका, अब 10 से 20 फीसदी ज्यादा देना पड़ेगा बिजली बिल, नया नियम लागू करने जा रही केंद्र सरकार

गौरतलब है कि पीएम मोदी व्हाइट हाउस के विशेष निमंत्रण पर 21 जून से 24 तक अमेरिका की यात्रा पर हैं. जहां से आज पीएम मोदी मिस्त्र की यात्रा के लिए काहिरा रवाना हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital