दुनिया

Venezuela Attack: पूरे देश की घेराबंदी कर राष्ट्रपति को उठा ले गई अमेरिकी सेना… 2026 में युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने कीं ये 4 डरावनी भविष्यवाणी

Venezuela Attack: अभी साल 2026 शुरू हुए हफ्ता भी नहीं बीता है और दुनिया एक ऐसी खबर से दहल गई है जिसने तीसरे विश्वयुद्ध की आहट तेज कर दी है. खबर अमेरिका और वेनेजुएला से जुड़ी है, जहां 3 जनवरी की काली रात ने पूरी दुनिया का नक्शा और शांति दोनों को खतरे में डाल दिया है.

क्या ये शुरुआत है?

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर अचानक हवाई हमला बोल दिया. मामला सिर्फ बमबारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. इस सैन्य कार्रवाई ने रातों-रात वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है. जानकार इसे नए साल का बेहद डरावना आगाज मान रहे हैं, क्योंकि इस एक कदम ने कई सोई हुई भविष्यवाणियों को फिर से चर्चा में ला दिया है.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

जैसे ही अमेरिका ने वेनेजुएला पर ये ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की, सोशल मीडिया पर मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की 2026 वाली भविष्यवाणियां आग की तरह फैलने लगीं. लोग हैरान हैं क्योंकि नास्त्रेदमस ने सदियों पहले जो बातें कही थीं, वे आज की हकीकत से मेल खाती दिख रही हैं. उनकी चार भविष्यवाणियों ने इस समय सबकी नींद उड़ा रखी है.

  • ‘मधुमक्खियों का झुंड’ और रात का हमला: नास्त्रेदमस ने लिखा था कि रात के अंधेरे में ‘मधुमक्खियों के झुंड’ जैसा हमला होगा. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यहाँ ‘मधुमक्खियों’ का मतलब ड्रोन के झुंड या आधुनिक घातक हथियारों से है. अमेरिका ने भी काराकस पर ठीक इसी तरह योजनाबद्ध और गुप्त तरीके से हमला किया है.
  • सात महीनों का महाविनाश: भविष्यवाणी में एक ऐसे युद्ध का जिक्र है जो सात महीनों तक खिंच सकता है. इसमें दो बड़े नेताओं (संभवतः बाइडेन और मादुरो या उनके समर्थक देश) के बीच ऐसी जिद होगी कि कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होगा.
  • समुद्र में तबाही और भुखमरी: आने वाले समय में समुद्री रास्तों पर युद्ध के कारण व्यापार ठप होने की आशंका है. नास्त्रेदमस के मुताबिक, समुद्री मार्गों पर तनाव से अनाज की भारी कमी होगी और महंगाई इतनी बढ़ेगी कि आम आदमी का जीना मुहाल हो जाएगा.
  • विश्वयुद्ध की ओर बढ़ते कदम: रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया पहले ही सहमी हुई थी, लेकिन अब अमेरिका का वेनेजुएला में सीधे हस्तक्षेप करना धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर भड़कने वाली उस हिंसा का संकेत है, जिसका जिक्र नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में किया था.

क्या इंसान ही बनेगा इंसान का दुश्मन?

फिलहाल जो हालात हैं, उन्हें देखकर लगता है कि दुनिया एक बार फिर दो गुटों में बंटने वाली है. नास्त्रेदमस की चेतावनी साफ थी कि 2026 में इंसान एक-दूसरे के खून का प्यासा हो जाएगा. अगर अमेरिका और वेनेजुएला का यह तनाव जल्द नहीं थमा, तो शायद हम उस विनाशकारी मोड़ पर खड़े होंगे जिसे मानव सभ्यता का सबसे काला अध्याय कहा जाएगा.

ये भी पढ़ें: “भले ही मादुरो तानाशाह है लेकिन यह कदम बेवकूफी भरा”… कमला हैरिस ने ट्रंप पर साधा निशाना

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

4 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

19 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

21 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

51 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

56 minutes ago