दुनिया

बाहर-भीतर ट्रंप की किरकिरी: जोहरान ममदानी हुए बागी, वेनेजुएला से आखिरी ऐलान; रूस-चीन का अल्टीमेट

US Venezuela Conflict: एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला, राष्ट्रपति की गिरफ्तारी और 40 लाशें… वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई ने पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया है. जहां एक तरफ वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका की आंखों में आंखें डालकर ‘मादुरो की रिहाई’ की मांग की है, वहीं सबसे बड़ा झटका अमेरिका को अपने ही घर में लगा है. न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर ने इस हमले को ‘युद्ध का कृत्य’ बताकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. रूस और चीन की एंट्री ने इस आग को भड़काने का काम किया है.

इस कार्रवाई की गूंज सिर्फ कराकस तक सीमित नहीं है, बल्कि न्यूयॉर्क और बीजिंग तक सुनाई दे रही है. हैरानी की बात यह है कि न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान मामदानी ने अपनी ही सेना की कार्रवाई को ‘अवैध’ और ‘युद्ध का कृत्य’ करार दिया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस, चीन, ईरान और मेक्सिको ने अमेरिका के इस कदम को ‘दादागिरी’ बताते हुए मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की है.

‘हम किसी के उपनिवेश नहीं बनेंगे’

वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज (Venezuela VP Delcy Rodriguez) ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपने पहले संबोधन में रोड्रिग्ज ने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि वेनेजुएला किसी भी दबाव या ताकत के आगे नहीं झुकेगा. उन्होंने पुष्टि की है कि अमेरिकी हमलों में सैनिकों समेत 40 लोगों की जान गई है और मादुरो ही देश के एकमात्र राष्ट्रपति हैं.

न्यूयॉर्क मेयर के बागी सुर (Zohran Mamdani On US Venezuela Conflict)

अमेरिका के भीतर से ही इस कार्रवाई के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठी है. न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान मामदानी ने मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. मामदानी ने एक बयान जारी कर कहा कि किसी संप्रभु राष्ट्र पर एकतरफा हमला युद्ध का कृत्य (Act of War) है और यह संघीय व अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है. उन्होंने चिंता जताई कि सत्ता परिवर्तन का यह खुला प्रयास न केवल वैश्विक स्तर पर, बल्कि न्यूयॉर्क में रहने वाले हजारों वेनेजुएला के नागरिकों को भी सीधे तौर पर प्रभावित करेगा.

ये भी पढ़ें: “ऐसा हमला था जैसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया”…. वेनेजुएला पर हुए सैन्य ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने कहा

रूस-चीन और मेक्सिको का गुस्सा (World On US Venezuela Crisis)

मादुरो की गिरफ्तारी पर वैश्विक शक्तियां भी लामबंद हो गई हैं. रूस, चीन और ईरान ने एक सुर में अमेरिकी कार्रवाई का विरोध किया है. बीजिंग ने इसे अमेरिका की ‘दादागिरी’ करार दिया है. मॉस्को ने मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की है. मेक्सिको के राष्ट्रपति शिनबाम ने हमले की निंदा की है. मेक्सिको में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इन देशों का कहना है कि एक चुने हुए राष्ट्रपति को दूसरे देश की सेना द्वारा गिरफ्तार करना अंतरराष्ट्रीय नियमों की धज्जियां उड़ाना है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

1 minute ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

11 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

34 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

35 minutes ago