पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) शनिवार रात हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं. उन्होंने (Neha Singh Rathore) कहा कि वह अपना बयान दर्ज कराने आई थीं लेकिन पुलिस ने बताया कि महिलाओं का बयान केवल दिन में दर्ज किया जा सकता है. नेहा ने कहा कि वह फिर से आएंगी और बयान दर्ज कराएंगी.
नोटिस मिलने के बाद हुईं पेश
नेहा (Neha Singh Rathore) ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और उन्हें पहला नोटिस करीब 14-15 दिन पहले मिला था. उस समय तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी थी और कहा था कि उनसे फोन या वीडियो कॉल पर बात की जा सकती है. बाद में उन्हें दूसरा नोटिस मिला, जिसमें तीन दिन के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया था. इसी नोटिस के बाद वह थाने पहुंचीं.
पति ने दी सफाई
नेहा (Neha Singh Rathore) के पति हिमांशु सिंह राठौर ने कहा कि उनकी पत्नी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वे अपनी मर्जी से थाने आए हैं. जब पहला नोटिस मिला था तब नेहा बीमार थीं लेकिन अब तबीयत ठीक है. उन्होंने कहा कि वे SHO और जांच अधिकारी का इंतजार कर रहे हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे.
ये भी पढ़ें-उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
पुलिस का बयान
एसीपी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि नेहा (Neha Singh Rathore) को कई बार नोटिस भेजकर थाने बुलाया गया था. शनिवार रात वह थाने पहुंचीं लेकिन जांच अधिकारी ड्यूटी खत्म कर घर जा चुके थे. उन्हें कॉल कर बुलाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार महिला आरोपी की रात में गिरफ्तारी नहीं की जा सकती और न ही उन्हें देर तक थाने में बैठाया जा सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

