Bharat Express DD Free Dish

“ऐसा हमला था जैसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया”…. वेनेजुएला पर हुए सैन्य ऑपरेशन के बाद ट्रंप ने कहा

Venezuela US Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेनेजुएला पर हुए सैन्य ऑपरेशन की डिटेल दी. ट्रंप ने कहा कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का नियंत्रण है.

Venezuela US Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में हुए सैन्य ऑपरेशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने दावा किया कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का नियंत्रण है और वहां के लोग बहुत खुश हैं. ट्रंप ने कहा कि इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में ड्रग्स के नेटवर्क का सफाया हो गया है. उन्होंने अमेरिकी सेना को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी.

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने कहा,

“कल देर रात और आज सुबह मेरे निर्देश पर अमेरिकी आर्म्ड फोर्सेज ने कराकस में एक असाधारण मिलिट्री ऑपरेशन किया. हवा, जमीन और समुद्र से जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल कर हमला किया गया. यह ऐसा हमला था जैसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया.”

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कराकस के बीच बने एक मजबूत मिलिट्री किले पर की गई ताकि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा जा सके.

मादुरो की गिरफ्तारी

ट्रंप के अनुसार, मादुरो को अमेरिकी फोर्सेज ने पकड़ लिया है और उन्हें युद्धपोत USS Iwo Jima पर रखा गया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर मादुरो की हथकड़ी वाली तस्वीर भी साझा की. उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन बिना किसी बड़े नुकसान के पूरा हुआ, हालांकि कुछ सैनिकों को चोटें आईं.

सत्ता परिवर्तन तक अमेरिका का नियंत्रण

ट्रंप ने कहा कि जब तक वेनेजुएला में कानूनी रूप से सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका देश का संचालन करेगा. उन्होंने मादुरो के नेतृत्व को भयानक बताया और कहा कि इस कार्रवाई का मकसद वेनेजुएला के लोगों को शांति और स्थिरता देना है.

तेल भंडार पर नजर

ट्रंप ने वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियां वहां अरबों डॉलर निवेश करेंगी और टूटे हुए तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करेंगी.

ये भी पढ़ें-आंखों पर पट्टी, हाथ में पानी की बोतल…. अमेरिकी हमले के बाद ट्रंप ने मादुरो की हथकड़ी वाली तस्वीर शेयर की, वेनेजुएला में हड़कंप

ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका दूसरा और बड़ा हमला करने के लिए भी तैयार है. हालांकि उन्होंने बताया कि दूसरी लहर की योजना बनाई गई थी लेकिन उसकी आवश्यकता नहीं पड़ी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read