दुनिया

USA: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली, महीने भर चलेगा उत्सव

USA: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है, लेकिन इससे पहले केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले हिंदुओं में भी उत्साह का माहौल है. ताजा खबर अमेरिका से सामने आई है, जहां हिंदू समुदाय ने राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक महीने का उत्सव मनाने की घोषणा की है. शनिवार को इस उत्सव का शुभारम्भ कार रैली से किया गया. यह रैली वॉशिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में निकाली गई.

अमेरिका में पूरे महीने मनाया जाएगा उत्सव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के दर्जनों लोग मैरीलैंड के नजदीक स्थित फ्रेडरिक सिटी में भक्त आंजनेय मंदिर में एकत्र हुए और 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में कार रैली निकाली. इसको लेकर अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने मीडिया को जानकारी दी कि, 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं. उन्होंने बताया कि, 20 जनवरी को वॉशिंगटन, डीसी इलाके में करीब 1000 हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक जश्न मनाया जाएगा. मालूम हो कि साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया था और 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी तो वहीं मंदिर अब बनकर तैयार हो रहा है.

ये भी पढ़ें– Ayodhya Ram Mandir: “यह मेरा सौभाग्य है…”, राम मंदिर के उद्घाटन के लिए मिले आमंत्रण पर बोले पीएम मोदी

 

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

महेंद्र सापा ने उत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी और बताया कि उत्सव के दौरान राम लीला का आयोजन भी कराया जाएगा. साथ ही भगवान श्री राम की कहानियां, भगवान राम की आरती, भजन भी गाए जाएंगे. सापा ने आगे बताया कि, जिन हिंदू बच्चों ने अमेरिका में जन्म लिया है, उनको भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाएगा. इन उत्सवों के सह-संयोजक और स्थानीय तमिल हिंदू नेता प्रेम कुमार स्वामीनाथन ने कार रैली के दौरान तमिल भाषा में भगवान राम का भजन गाया और साथ ही सभी परिवारों को 20 जनवरी के उत्सव के लिए आमंत्रित किया.

कार रैला में भगवान राम के बारे में दी जानकारी

बता दें कि शनिवार को निकली कार रैली में मौजूद लोगों ने कन्नड़, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं में भगवान श्री राम के बारे में लोगों को जानकारी दी और उनके बारे में बताया. इस कार रैली का आयोजन कृष्णा गुडीपति ने किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago