Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

USA-IRAN

ईरान और इजरायल में जारी जंग के बीच अभी अमेरिकी सत्‍ता के केंद्र व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में ईरान पर हमला करने का आदेश देंगे या नहीं, इस पर फैसला करेंगे.

Iran Israel War: ऑरोरा इंटेल ग्रुप जो कि ओपन सोर्स सूचना की समीक्षा करता है, ने जानकारी दी है कि ईरान-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर अमेरिका ने रातों रात प्रेस्टविक, स्कॉटलैंड और इटली में मौजूद अपने यूरोपियन ठिकानों पर वायुसेना के इंधन भरने वाले टैंकर और सी-17 यानों को भेजा है.

लंबे समय बाद ईरान और अमेरिका आखिरकार बातचीत की टेबल पर बैठे. शनिवार (12 अप्रैल) को मध्य पूर्व के देश ओमान की राजधानी मस्कट में दोनो देशों ने बातचीत शुरू की है.

ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि यह वार्ता ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी की मध्यस्थता में होगी. ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, "ईरान ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि वह इन वार्ताओं में धमकियों को स्वीकार नहीं करेगा."