दुनिया

AI का लोकतंत्रीकरण करना चाहते हैं PM Modi, Nvidia CEO Jensen Huang ने कहा- भारत से साझेदारी को उत्सुक

एनवीडिया (Nvidia) के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक असाधारण छात्र हैं, जो हमेशा न केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चिप टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक जानने की कोशिश करते हैं, बल्कि समाज और उद्योग के व्यापक लाभ के लिए उनका लोकतंत्रीकरण भी करना चाहते हैं.

हुआंग ने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य टेक लीडर्स के साथ न्यूयॉर्क में हुए ‘सीईओ की गोलमेज सम्मेलन’ में भाग लिया. हुआंग ने कहा कि एआई एक नई इंडस्ट्री है, जो मैन्युफैक्चरिंग के कई अवसर प्रदान करता है.

यह भारत का पल

हुआंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा, ‘यह भारत का पल है. आपको इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, भारत दुनिया के कुछ महानतम कंप्यूटर वैज्ञानिकों का घर भी है, इसलिए यह एक बेहतरीन अवसर है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी एक नया उद्योग है, एक नया विनिर्माण उद्योग जो बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए मैं इसे संभव बनाने के लिए भारत के साथ बहुत गहराई से साझेदारी करने के लिए उत्सुक हूं.’


ये भी पढ़ें: ‘एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत’, हरदीप सिंह पुरी ने PM Modi के नेतृत्व को दिया श्रेय


हम मदद कर रहे हैं

एनवीडिया के सीईओ ने जोर देकर कहा, ‘हम, भारत की सबसे उन्नत तकनीकों तक पहुंच बनाने में मदद कर रहे हैं. हम भारत में लेटेस्ट जेनरेशन के एआई सुपर कंप्यूटर बनाने के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विस प्रॉवाइडर योट्टा डेटा सर्विसेज और अन्य इंटरनेट कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं.’

हुआंग ने कहा, ‘हम भारत में स्टार्टअप्स, आईआईटी और कई कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं. हम छात्रों को एआई की इस नई दुनिया में स्किल बढ़ाने का तरीका सिखा रहे हैं. एआई वास्तव में कंप्यूटिंग का लोकतंत्रीकरण करता है और यह भारत के लिए अवसर का लाभ उठाने का समय है.’

टेक लीडर्स से बातचीत की

पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में टेक इंडस्ट्री के लीडर्स के साथ बातचीत की.

प्रधान मंत्री ने इस दौरान भारत में विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैन्यूफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, बायोटेक और ग्रीन डेवपलमेंट में हो रहे आर्थिक बदलाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

3 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

14 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

29 minutes ago