Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Brazil News: ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, 25 लोगों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल

Road Accident In Brazil: ब्राजील के उत्तरपूर्वी राज्य बाहिया में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Brazil

सांकेतिक फोटो

Road Accident In Brazil: ब्राजील के उत्तरपूर्वी राज्य बाहिया में पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी राज्य के दमकल विभाग ने सोशल मीडिया पर दी. जिसमें बताया गया कि एक सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई.

यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर

हादसा रविवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े दस बजे साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एक राजमार्ग पर हुआ. समाचार पत्र ‘फोल्हा डी एस. पाउलो’ की खबर के अनुसार, मिनी बस बाहिया के उत्तरी तट पर पर्यटक स्थल ग्वाराजुबा समुद्र तट की यात्रा के बाद वापस जैकोबिना शहर की ओर जा रही थी.

ओवरटेक के चलते हुआ भीषण हादसा

समाचार पत्र ने संघीय राजमार्ग पुलिस के हवाले से बताया कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर उस वक्त हुई होगी जब वाहन एक दूसरे से आगे निकलने का प्रयास कर रहे होंगे. हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. राजमार्ग पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी की ओर से मांगी गई जानकारी का कोई जवाब नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- India-Maldives Row: भारत से टकराना राष्ट्रपति मुइज्जू को पड़ा भारी! मालदीव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

तीन दिनों के शोक की घोषणा की गई

जैकोबिना की नगर पालिका ने हादसे को लेकर तीन दिनों के शोक की घोषणा की और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह शहर के जिमखाने में पीड़ितों के लिए एक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर रही हैं. हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान के बाद अब इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.7 की तीव्रता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital