दुनिया

शी जिनपिंग का सफाई अभियान! 3 साल में 23 जनरल गायब; चीनी सेना के टॉप कमांड में मचा हाहाकार

Xi Jinping Removed Generals: चीनी सेना में इस समय उथल-पुथल की स्थिति है. बीते 3 सालों में ऐसा कुछ हो रहा है जो उसके इतिहास में कभी नहीं हुआ. बीते 3 सालों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 ऐसे जनरल और एडमिरलों को हटाया है जो साल 2023 तक उनके साथ-साथ दिखाई देते थे. वे सभी अब या तो गायब हैं या फिर उन्हें बाहर निकाल दिया गया है. ये सभी अधिकारी चीनी सेना PLA के अलग-अलग विभागों के शीर्ष पद पर मौजूद थे.

अमेरिकी न्यूज पेपर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक केवल 7 ऐसे जनरल शी जिनपिंग के साथ दिखाई दे रहे हैं. बाकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. चीनी सेना के इतिहास में इतना बड़ा बदलाव इससे पहले कभी नहीं देखा गया था.

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि शी जिनपिंग अब बहुत ज्यादा शक करने लगे हैं. जिसकी वजह से PLA के शीर्ष पर खालीपन पैदा हो गया है.

कई पद हैं खाली

साल 2016 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना में बड़ा बदलाव किया था. उससे पहले चीनी सेना को 7 मिलिट्री रीजन में बांटा गया था. शी जिनपिंग ने इसे खत्म कर दिया और देश को सिर्फ 5 थिएटर कमांड में बांट दिया. जिसका मकसद आपातकाल में अलग-अलग मोर्चों पर सेना तेजी से फैसला ले सके और सभी मिलिट्री डिविजन जैसे- सेना, वायुसेना और मिसाइल फोर्स एक साथ काम कर सकें.

अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि सबसे ज्यादा अधिकारी साउदर्न थिएटर कमांड, वेस्टर्न और नॉर्दर्न थिएटर कमांड से हटाए गए हैं. सेंट्रल थिएटर कमांड से सबसे कम अधिकारी हटाए गए हैं.

मदद करने वाले जनरलों को भी हटाया

इनमें से कई ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने शी जिनपिंग को राष्ट्रपति बनने में मदद की थी. अब जिनपिंग ने उन्हें ही निकाल दिया है. इनमें वाइस चेयरमैन झांग यूक्सिया प्रमुख हैं. झांग ही वो अधिकारी थे जिन्होंने 2023 में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने में शी जिनपिंग की मदद की थी. झांग पर कम्युनिस्ट वर्किंग कमेटी (CWC) और पार्टी में फूट डालने का आरोप लगा है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा में हंगामे की भेंट चढ़ा PM मोदी का भाषण, बजट सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित

अब सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में केवल एक जनरल झांग शेंगमिन बचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जिनपिंग के द्वारा सेना में चलाए जा रहे सफाई अभियान की निगरानी वहीं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि झांग अब चीनी राष्ट्रपति के बाद सबसे ज्यादा ताकतवर हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

5 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago