विंसेंट ड्रैंसफील्ड ने पिछले महीने अपना 110वां बर्थडे सेलिब्रेट किया
Tips Of Long Life: 50-60 की उम्र में अगर आप थकने लगे हैं तो इनसे सीखे इस शख्स की उम्र 110 साल है. ये इतने फिट है की खुद अपनी कार चलाकर बाजार जाते हैं. इतना ही नहीं घर में अकेले भी रहते हैं. सारा कामकाज खुद करते हैं. दावा है कि इन शख्स को कैंसर तो छोड़िए पीठ दर्द और सिर दर्द जैसी बीमारी भी आज तक नहीं हुई. जॉगिंग करने वाले लोगों पर हंसते हैं कहते हैं कि देखिए लोग कहां भागे जा रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने अपनी फिटनेस का राज खोलकर सबको हैरान कर दिया है. इसे अपनाकर आप भी उनकी तरह यंग दिख सकते हैं.
अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले विसेंट ड्रैंसफील्ड ने पिछले महीने अपना 110वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. वे सात बच्चों के परदादा हैं. वे दुनिया में उन अद्भुत लोगों में शामिल हैं जो 100 साल की उम्र के बावजूद भी अच्छा जीवन जी रहे हैं. ड्रेंसफील्ड एक फायर कंपनी में काम करते थे वहीं से उन्हें अनुशासित लाइफ जीने का सबक मिला.
बता दें कि विसेंट ड्रैंसफील्ड 19454 से न्यू जर्सी में ही रह रहे हैं. वह इतने फिट हैं कि आज भी अपनी कार खुद ही चलाते हैं. उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए किसी की भी मदद की जरूरत नहीं होती. यहां तक की तीन फ्लोर के मकान में वे अकेले साफ सफाई भी करते हैं. जो सामान बाजार से खरीदकर लाते हैं उसे खूद ही ऊपर ले जाकर रखते हैं. वह अकेले रहते हैं और उनके पोते-पोती हफ्ते में एक बार उनसे मिलने आते हैं. घुटनों के दर्द और अन्य छोटी-मोटी समस्याओं के अलावा ड्रैंसफील्ड का स्वास्थय पूरी तरह सही है.
जब उनसे पूछा गया कि 110 की उम्र में वह कैसा महसूस करते हैं तो विसेंट ड्रैंसफील्ड ने मजाक में कहा, ‘मैं बॉक्सिंग ग्लव्स पहनने के लिए तैयार हूं’. उन्होंने आगे कहा कि मैं हर काम कर लेता हूं और अपनी गाड़ी भी खुद ही चलाता हूं. ड्रैंसफील्ड ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 5वीं में स्कूल छोड़ने के बाद मैंने डेयरी फार्म पर काम किया जहां पर मैं काफी मात्रा में दूध पीता था. मुझे लगता है इसी आदत ने मेरे शरीर की हड्डियों को मजबूत किया है.
ड्रेंसफील्ड की पोती ने बताया कि वे 20 साल की उम्र तक सिगरेट पीते रहे. 15 साल से लेकर 70 साल की उम्र तक नौकरी की. जो भी पसंद होता है वह करते हैं. हैमबर्गर, मिल्क चॉकलेट और इटालियन खाना उन्हें बेहद पसंद है. कभी-कभी बीयर भी पी लेते हैं. हर दिन कॉफी पीने का शौक है लेकिन कभी जॉगिंग करने नहीं जाते. वे अपने लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए दूध और उस काम श्रेय देते हैं जो उन्हें पसंद है. उनका एक ही मंत्र है जो मन में आए जरूर करें, जरूर खाओ. यह आपको मानसिक रूप से फिट रखता है. अगर आप मानसिक रूप से फिट हैं तो बाकी सब आप फिट ही रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…