चुनाव

‘देश में समान नागरिक संहिता लागू करना, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है’, शाह बोले- जब तक भाजपा है, पर्सनल लॉ नहीं होने देगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को कांग्रेस पर पर्सनल लॉ की वकालत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है.

शाह मध्य प्रदेश में गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत अशोकनगर जिले के पिपरई क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.

भाजपा है, पर्सनल लॉ नहीं होने देगी

शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राहुल बाबा, आप तुष्टीकरण के लिए कुछ भी कर सकते हैं. जब तक भाजपा है, पर्सनल लॉ नहीं होने देगी. ये हमारा वादा है और मोदी जी की गारंटी है कि हम पूरे देश में यूसीसी लागू करेंगे जैसा कि हमने उत्तराखंड में किया है. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म कर दिया है.


ये भी पढ़ें: “पूर्व PM मनमोहन सिंह का पुराना वीडियो आने के बाद कांग्रेस को सांप सूंघ गया है”, पीएम मोदी बोले- मुझे डराने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन…


शाह ने कहा, ‘2019 में मोदी सरकार ने एक झटके में अनुच्छेद 370 को हटा दिया. राहुल बाबा डराते थे कि खून की नदियां बह जाएंगी. अरे राहुल बाबा, यह कांग्रेस सरकार नहीं है. नरेंद्र मोदी की सरकार को पांच साल हो गए. खून की नदियां छोड़ो… कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई.’ उन्होंने कहा, ‘सरकार ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कराया है और मध्य प्रदेश को भी इससे मुक्त कराया है.’

लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार (26 अप्रैल) को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान जारी हैं. केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों, कर्नाटक की 28 में से 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट वोट डाले जा रहे हैं.

पहले इस चरण में 89 सीटों पर मतदान होने की उम्मीद थी, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक उम्मीदवार की मौत के बाद मध्य प्रदेश के बैतूल में मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है. यहां अब तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा.

दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा के तेजस्वी सूर्या, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं. 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने इन 89 सीटों में से 56 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी यूपीए ने 24 सीटें हासिल की थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

5 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

5 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

49 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago