Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OMG! कब्रिस्तान बना थिएटर, 3 हजार मुर्दों ने एक साथ अलग-अलग स्क्रीनों पर देखीं फिल्में

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कब्रिस्तान में चीन के उन वंशजों को दफनाया गया है जो थाइलैंड में रहने के लिए आए थे.

Movie Night Festival

फिल्में देखना हर किसी को पसंद है, दुनिया में कुछ फीसदी लोग होंगे, जो फिल्में नहीं देखते होंगे, लेकिन अगर आपसे कहें कि मुर्दों को भी फिल्म दिखाई जाती है, इसके लिए कब्रिस्तान में बाकायदा थिएटर बनाया जाता है. जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग की जाती है. ये सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन ऐसा हुआ है. आइये आपको बताते हैं कि मुर्दों को कहां पर फिल्म दिखाई गई.

मूवी नाइट का हुआ आयोजन

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर थाईलैंड के एक चीनी लोगों के कब्रिस्तान को 3 हजार वशंजों का आरामगाह माना जाता है. जिन्हें फिल्में दिखाने के लिए मूवी नाइट का आयोजन 2 से 6 जून 2024 के बीच किया गया. ये एक ओपन एयर फिल्म शो था. जिसमें केवल चार स्टाफ सदस्य थे. रोज शाम को 7 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक अलग-अलग स्क्रीन पर फिल्में चलाई जाती थीं.

चीनी वंशजों के लिए हुआ आयोजन

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कब्रिस्तान में चीन के उन वंशजों को दफनाया गया है जो थाइलैंड में रहने के लिए आए थे. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मूवी नाइट आयोजन के दौरान डिनर का भी खास इंतजाम किया गया था. इसके साथ ही आत्माओं को कागज के टुकड़े देकर सम्मानित भी किया गया.

रोजमर्रा की जरूरी चीचें भी रखी गईं

रिपोर्ट में भी कहा गया है कि आयोजन स्थल पर घरों के मॉडल, वाहन, कपड़े और रोजमर्रा की सभी जरूरत की चीजों को भी रखा गया था. इस कार्यक्रम को सवांग मेट्टा थम्मासाथन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्माओं की शांति और उन्हें एंटरटेन करने के लिए ऐसा किया गया.

यह भी पढ़ें- फिल्म ‘आंख मिचौली’ विवादों में, दिव्यांग लोगों को अपमानित करने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए दिशानिर्देश

फाउंडेशन ने क्या कहा?

वहीं इस आयोजन को लेकर थम्मासाथन फाउंडेशन का कहना है कि जीवित लोग ही फिल्मों का आनंद क्यों लें? कब्रिस्तान में फिल्में दिखाने के इस आयोजन को लेकर पहले काफी घबराहट हुई थी, लेकिन जैसे-जैसे इस आयोजन का काम आगे बढ़ा, डर और हैरानी खत्म हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital