अजब-गजब

बैंगलुरू में माचिस के डिब्बे जैसा घर, किराया 25 हजार! शख्स ने बताए फायदे, लोग रह गए हैरान

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया और इंटरनेट के दौर में हमें तरह-तरह की चीजें देखने को मिलती हैं, जिनमें से कुछ हैरान कर देने वाली होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बैंगलुरु में किराये पर मिले एक कमरे की झलक दिखा रहा है.

अगर आपको दिल्ली-एनसीआर में कमरे के ऊंचे किराये का दुख है, तो इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में शख्स एक बेहद छोटे कमरे के बारे में बता रहा है, जिसका मासिक किराया 25,000 रुपये है. यही नहीं, वह इस कमरे के “फायदे” भी गिनाता है, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए हैं.

इतना छोटा कमरा, किराया सुनकर चक्कर आ जाए!

वीडियो में देश की टेक हब बैंगलुरु के एक कमरे का नजारा दिखाया गया है. शख्स जब कमरे में दाखिल होता है, तो उसके दोनों हाथ फैलाने भर की भी जगह नहीं होती. वह बताता है कि इसमें केवल एक बिस्तर रखने की जगह है, और कुछ भी रखने की गुंजाइश नहीं है. कमरे से जुड़ी एक छोटी बालकनी भी है, जिसमें मुश्किल से एक व्यक्ति खड़ा हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर abhiskks_17 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें बताया गया है कि यह छोटा सा कमरा 25,000 रुपये महीने के किराये पर दिया जा रहा है. बैंगलुरु में इस तरह के कमरे को वन बेडरूम बालकनी फ्लैट कहा जाता है. महज दो दिन में इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.

यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी मजेदार हैं. एक शख्स ने लिखा, “ये तो मुंबई से भी महंगा हो गया!” वहीं कुछ लोग इसे देखकर यकीन ही नहीं कर पा रहे कि यह हकीकत है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इस पर हंसी मजाक कर रहे हैं तो कुछ ने बैंगलुरू में बढ़ते किरायों पर चिंता जताई है.

ये भी पढ़ें: Ajab Gajab News: इस लड़की को लगता है पानी से डर, छूते ही हो जाता है ये हाल, इसकी वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

49 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago