Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या सच में प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी से मांगी माफी? वायरल माफी वीडियो की सच्चाई, जानें क्या है पूरा मामला?

Fact Check: बिहार चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की माफी मांगने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन भारत एक्सप्रेस न्यूज की जांच में यह वीडियो एडिटेड और फर्जी साबित हुई.

Fake Video

Fact Check: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी और पूरे कुशवाहा समाज से माफी मांग ली है. इस वीडियो को कई लोग सच मानकर शेयर कर रहे हैं लेकिन जब इसकी पड़ताल हुई तो सच्चाई कुछ और ही निकली.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह वीडियो एडिटेड है. भारत एक्सप्रेस न्‍यूज ने इस वायरल क्लिप की जांच की और पाया कि इसमें प्रशांत किशोर की असली आवाज नहीं है. वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और अलग से आवाज जोड़कर ऐसा दिखाया गया है जैसे वे माफी मांग रहे हों.

सोशल मीडिया पर पोस्ट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने अपलोड किया था. इसमें प्रशांत किशोर को यह कहते हुए दिखाया गया कि उन्होंने सम्राट चौधरी पर जो आरोप लगाए थे, वे बेबुनियाद थे और उन्होंने जानबूझकर उनकी लोकप्रियता को कम करने की कोशिश की थी. साथ ही वे पूरे कुशवाहा समाज से माफी मांगते नजर आते हैं.

बिना जांचे-परखे वीडियो शेयर

इस वीडियो को कई यूजर्स ने बिना जांचे-परखे शेयर कर दिया. लेकिन जब भारत एक्सप्रेस न्‍यूज ने इसकी पड़ताल शुरू की तो सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल से यह जांचा गया कि क्या प्रशांत किशोर ने ऐसा कोई बयान दिया है. कोई भी मीडिया रिपोर्ट इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकी.

वीडियो की जांच

इसके बाद वीडियो को ध्यान से देखा गया, जिसमें एक चैनल का माइक नजर आया. यह बिहार का एक स्थानीय यूट्यूब चैनल है. इस चैनल पर 11 अक्टूबर को अपलोड किए गए 12 मिनट 16 सेकंड के वीडियो में प्रशांत किशोर ने कहीं भी सम्राट चौधरी या कुशवाहा समाज से माफी नहीं मांगी.

आगे जांच में AI कंटेंट चेक करने वाले टूल ‘undetectable.ai’ का इस्तेमाल किया गया, जिसमें यह आशंका जताई गई कि वीडियो में जो आवाज है वह AI से बनाई गई हो सकती है.

जन सुराज के प्रवक्ता ने फर्जी बताया

जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने भी इस वायरल वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि प्रशांत किशोर के इंटरव्यू के साथ छेड़छाड़ करके यह वीडियो तैयार किया गया है.

इंस्टाग्राम हैंडल की जांच

अंत में, जिस इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया था, उसकी भी जांच की गई. अकाउंट को 66 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, 13 सीटों पर आपस में भिड़े सहयोगी दल

निष्कर्ष

प्रशांत किशोर की वायरल वीडियो एडिटेड है. इसमें उनकी असली आवाज नहीं है बल्कि इंटरव्यू के साथ छेड़छाड़ कर अलग से आवाज जोड़ी गई है. ऐसे में इस वीडियो को सच मानकर शेयर करना गलत है. चुनावी माहौल में ऐसी फर्जी खबरों से सतर्क रहना जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital