अजब-गजब

इस कपल के हैं अजब-गजब शौक, भाता है मगरमच्छों के बीच रहना और करते हैं चूहों का शिकार…हैरान करने वाली है लाइफ स्टाइल, Video

Ajab Gajab News: दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जिनके शौक भी बड़े अजीब हैं. कभी-कभी तो हम जब उनके शौक के बारे में जानते हैं तो, या तो चौंक जाते हैं या फिर डर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसे ही एक कपल की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनको एडवेंचर इतना पसंद है कि वो खुद को जंगल में रखना पसंद करते हैं. वह मगरमच्छ के बीच में और दलदल में रहते हैं और खाने में चूहे जैसे जानवरों का इस्तेमाल करते हैं. इनका कहना है कि इनको शांति पसंद है. इसीलिए ये जंगल में रहते हैं.

इनका नाम तारा और कीथ गौडेट है. ये दोनों ही लुसियाना के दलदली इलाके में स्थित अपने घर में रहते हैं. दंपत्ति तेल उद्योग में काम करते हैं. खाने के लिए वन्यजीवों का शिकार करते हैं. दिन में वे मछली पकड़ते हैं. ये जगह इतनी जटिल है कि यहां पर कार से नहीं पहुंचा जा सकता है. जब उनका काम खत्म हो जाता है तो वे हाउसबोट और हाउमा में रहते हैं.

ये भी पढ़ें-बड़े अजब-गजब रहे हैं अंग्रेजों और मुगलों के शौक, जानें गर्मी के दिनों में कहां से मंगवाते थे बर्फ, कहां से आई कुल्फी?

जानें क्या-क्या है कपल के पास

कपल के पास जंगल में एक चारपाई और बिस्तर के साथ ही लिविंग एरिया में स्टोव, एक फ्यूटन कोच, एक ग्रिल, एक टीवी और कुछ अन्य सामान है. वह झील के पानी का इस्तेमाल पीने के अलावा हर काम में करते हैं. बोथ हाउस में ही वॉशरूम बना हुआ है, जहां शौचालय है लेकिन शॉवर नहीं है. तो वहीं दलदल में मगरमच्छ भी हैं. वे दावा करते हैं कि अभी तक उन्हें किसी ने परेशान नहीं किया है. वे बेखौफ होकर झील में तैरते हैं. उनको यहां की शांति बहुत पसंद है.

अमेरिकी फिल्म निर्माता ने बिताया था इनके साथ समय

हाल ही में अमेरिकी फिल्म निर्माता और टूरिस्ट पीटर सैंटेनेलो ने भी इस जोड़े के साथ अपना समय बिताया था. बता दें कि पीटर के यूट्यूब चैनल पर 2.95 मिलियन ग्राहक हैं. इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी बनाया. इस दौरान कपल ने फिल्म निर्माता को अपने फ्लोटिंग बोथहाउस घर का भ्रमण कराया और अपनी दिनचर्या के बारे में जिक्र किया.

इस तरह बिताते हैं दिन

बता दें कि जहां पर ये कपल रहते हैं वहां पर कोई केबल या वाई-फाई नहीं है. बिजली के लिए ये घर में सूर्य ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है. जनरेटर का भी इस्तेमाल करते हैं. तो वहीं इंटरनेट का उपयोग करने या फिर कुछ भी टीवी पर देखने के लिए वे अपने फोन के हॉटस्पॉट की मदद लेते हैं. वे कहते हैं कि उन्होंने बहुत समय से कोई समाचार नहीं देखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

35 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago