चुनाव

“अभी तक कानून की लड़ाई लड़ रहा था, अब देश सेवा करना चाहता हूं”, BJP से टिकट मिलने पर बोले उज्ज्वल निकम

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी लगातार मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनकी जगह पर नए चेहरों को उतार रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने मुंबई की उत्तर मध्य सीट सेवकील उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है. उज्ज्वल निकम ने टिकट मिलने के बाद कहा कि अभी तक वो कानून की लड़ाई लड़ रहे थे और अब वो संसद में जाकर देश की सेवा करना चाहते.

कसाब को दिलवाई फांसी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर मध्य से मैदान में उतारा है. वरिष्ठ सरकारी वकील निकम 26/11 मुंबई हमले के मामले सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकार की ओर से पेश हुए हैं. उज्ज्वल निकम कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से दो बार की पार्टी सांसद और वर्तमान सांसद पूनम महाजन को हटाने का फैसला किया है. 2014 में, पूनम महाजन ने दिवंगत अभिनेता और कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को हराकर मुंबई उत्तर मध्य सीट से जीत हासिल की थी. पूनम ने 2019 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- ‘राजा-महाराजाओं का राज था…किसी की जमीन चाहिए होती थी तो उठाकर ले जाते थे’, राहुल गांधी के इस बयान पर विरोध में उतरे राजपूत

भाजपा ने 2019 में जीती थीं इतनी सीटें

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने यहां से 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं थी, जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 में से 18 सीटें हासिल कीं थी. विपक्षी गठबंधन का हिस्सा अविभाजित राकांपा ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और चार पर जीत हासिल की. 2022 में शिव सेना में फूट के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया. मुंबई उत्तर-मध्य में 20 मई को मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago