अजब-गजब

समुद्र के बीचो-बीच मौजूद है दुनिया का सबसे खतरनाक होटल! शार्क का मंडराता है खतरा, बोट से भी पहुंचना मुश्किल

दुनिया में कई होटल ऐसे हैं, जहां लोग उनकी खूबसूरती देखने के लिए रुकना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ होटल बाकी सबसे अलग और खास होते हैं. ज्यादातर लोग आराम और शांति के लिए होटल रूम बुक करते हैं, लेकिन कुछ लोग रोमांच का मजा लेने के लिए अनोखे होटल चुनते हैं. आपने 5-स्टार होटल के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी खतरनाक होटल के बारे में सुना है? आज हम आपको फ्राइंग पैन टावर होटल के बारे में बताएंगे, जो दुनिया के सबसे खतरनाक होटलों में से एक है. इसके नीचे खतरनाक शार्क मंडराती रहती हैं.

फ्राइंग पैन टॉवर होटल में ठहरना अपने आप में एक बड़ा रोमांच है. यह होटल उत्तरी कैरोलिना के तट से 34 मील दूर समुद्र के बीचों-बीच स्थित है. यहां सड़क या नाव से पहुंचना मुमकिन नहीं है. केवल हेलीकॉप्टर के जरिए ही यहां पहुंचा जा सकता है. पहले यह टावर तटरक्षक लाइट स्टेशन के रूप में काम करता था. 2010 में इसे एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक होटल में बदल दिया गया.

समुद्री जीवों को पास से देखने का मौका

फ्राइंग पैन टॉवर में ठहरकर आप समुद्र के बेहद करीब पहुंच जाते हैं. यहां शार्क और अन्य समुद्री जीवों को पास से देखने का मौका मिलता है. इसके अलावा, होटल में स्नॉर्कलिंग, मछली पकड़ने और पर्यावरण-अनुकूल गोल्फ जैसे रोमांचक खेलों का मजा लिया जा सकता है. हर गतिविधि एडवेंचर के दीवानों के लिए खास अनुभव लाती है.

यह होटल केवल रोमांच के लिए नहीं है. यह समुद्री जीवन और पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से भी जुड़ा हुआ है. यहां ठहरने वाले लोग इस अनोखी जगह की देखभाल में भी योगदान दे सकते हैं.

केवल हेलीकॉप्टर से पहुंचा जा सकता है

फ्राइंग पैन टॉवर तक पहुंचने का सफर अपने आप में रोमांचक है. यहां पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाता है, जो सीधे होटल के हेलीपैड पर लैंड करता है. होटल में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ एक वॉटरफ़ॉइल कैमरा सेटअप भी है, जो समुद्री जीवन की लाइव स्ट्रीमिंग करता है.

यह होटल एडवेंचर और खतरे को पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. समुद्र के बीचों-बीच स्थित यह जगह रोमांच प्रेमियों के लिए किसी सपने से कम नहीं है. हालांकि, यहां ठहरने के लिए दिल मजबूत होना चाहिए, क्योंकि यह होटल जितना रोमांचक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago