अजब-गजब

चोरों ने चुराए 13,000 डॉलर के 200 स्नीकर्स जूते, लेकिन केवल दाहिने पैर के, आखिर ऐसा क्यों?

चोरी की घटनाओं के बारे में तो आप अक्सर सुनते ही रहते होंगे, लेकिन शायद ही कभी इस तरह की चोरी के बारे में सुना होगा, जो थोड़ी अजीबोगरीब है. दरअसल दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देश पेरू के हुअनकायो शहर में 3 चोरों ने एक जूते की दुकान से 200 स्नीकर्स जूते चुरा लिए, लेकिन इसमें अजीब बात ये थी कि चोरों ने सिर्फ दाहिने पैर के जूतों पर हाथ साफ किया था. बाएं पैर के जूते उन्होंने हाथ भी नहीं लगाया था. ये घटना इसी मार्च महीने की शुरुआत में हुई है.

13,000 डॉलर के हैं जूते

इस घटना से स्टोर में अब दाहिने पैर के 200 जूतों की कमी आ गई है. दुकान मालिक के मुताबिक चोरी हुए स्नीकर्स जूतों की कीमत 13,000 डॉलर है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ये खबर आ रही है कि चोर अब चोरी किए गए जूतों को बेचने के लिए बहुत संघर्ष कर रहे हैं.

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यह चोरी बेहद असामान्य है. चोर जल्दी में रहे होंगे. उन्हें अपनी गलती के बारे में चोरी करने के कुछ समय बाद पता चला होगा.

दुकानदार ने बताई ये बात

दुकानदार ने मीडिया से कहा कि चोरों ने दुकान डिस्प्ले पर लगे सभी जूते चुरा लिए हैं. हमने सिर्फ दाहिने पैर के जूते डिस्प्ले पर लगाए थे. ऐसे में चोरों को कोई खास फायदा नहीं होने वाला है. हालांकि इससे हमारा नुकसान जरूर हो गया है. यह समझ से परे है कि आखिर चोरों ने इस तरह की चोरी क्यों की.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

42 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago