बक्सर: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर जिले के चक्की से आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार की अहले सुबह से ही राजद के ब्रह्मपुर विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा विधायक के आवास को चारों तरफ से सुरक्षा घेरा में ले लिया गया है.
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार सुबह 4 बजे दर्जनों गाड़ियों के साथ जांच टीम के अधिकारियों ने चक्की में दस्तक दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ सकता (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी ने विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास समेत 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सबूत इकट्ठा करने में जुट गई. सूत्रों की माने तो छापेमारी अभी भी जारी है.
बताया जा रहा है कि विधायक के रिश्तेदारों एवं करीबियों के घर पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. इस कड़ी में जिला मुख्यालय के जासो में भी जांच टीम पहुंची हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…