उत्तर प्रदेश

वक्फ बोर्ड के इस दावे से फिर मचा बवाल, वाराणसी के 115 साल पुराने कॉलेज को बताया Waqf Board की संपत्ति

संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र में वक्फ संसोशन बिल पर चर्चा हो रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वक्फ बोर्ड का एक और मामला सामने आया है. सुन्नी वक्फ बोर्ड ने उदय प्रताप कॉलेज की जमीन पर अपना दावा ठोका है. संपत्ति पर दावा करने का ये मामला छह साल पुराना है, हालांकि संसद में चल रही बहस के बीच एक बार ये मुद्दा फिर से उठ गया है.

छह साल पुराना है मामला

यह विवाद 6 दिसंबर 2018 का है, जब यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सहायक सचिव आले अतीक ने वक्फ एक्ट 1995 के तहत नोटिस जारी किया था. भोजूबीर के वसीम अहमद खान ने रजिस्ट्री पत्र भेजकर दावा किया कि यूपी कॉलेज की भूमि छोटी मस्जिद नवाब टोंक की संपत्ति है, जिसे नवाब साहब ने वक्फ कर दिया था. इसके अनुसार, कॉलेज की भूमि को वक्फ बोर्ड के नियंत्रण में लिया जाना चाहिए. नोटिस का जवाब देते हुए तत्कालीन यूपी कॉलेज शिक्षा समिति के सचिव यूएन सिन्हा ने स्पष्ट किया था कि कॉलेज की स्थापना 1909 में चैरिटेबल एंडाउमेंट एक्ट के तहत हुई थी, और इस संपत्ति पर किसी प्रकार का वक्फ का दावा नहीं किया जा सकता.

कॉलेज प्रशासन ने दिया था जवाब

कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रो. डीके सिंह ने बताया कि वक्फ बोर्ड की ओर से यह दावा मजार की भूमि को लेकर किया गया था, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने तत्काल जवाब दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की भूमि एंडाउमेंट ट्रस्ट की संपत्ति है, जिसे न तो खरीदा जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है. इसके अलावा, किसी भी प्रकार का मालिकाना हक खत्म हो चुका है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह दावा एक अवांछनीय तत्व द्वारा किया जा रहा है, जो कॉलेज की भूमि को वक्फ बोर्ड की संपत्ति साबित करना चाहता है.

कॉलेज से चुराई जा रही थी बिजली

प्रो. डीके सिंह ने यह भी बताया कि वक्फ बोर्ड द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद कोई और पत्राचार नहीं हुआ. हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने कुछ समय बाद यह देखा कि मजार में अवैध निर्माण कार्य हो रहे थे, जिस पर पुलिस की मदद से निर्माण सामग्री हटवा दी गई. इसके अलावा, मजार की बिजली भी कटवा दी गई, क्योंकि यह बिजली कॉलेज से अवैध रूप से चुराई जा रही थी.

यह भी पढ़ें- रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर मनजिंदर सिरसा का बड़ा खुलासा, दिल्ली सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

वसीम अहमद खान, जिन्होंने इस मामले में दावा किया था, का 2022 में निधन हो गया. खान ने वक्फ बोर्ड को पहले ही सूचित कर दिया था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और वह इस मामले की पैरवी नहीं कर सकते. बताया जाता है कि 1857 के गदर के समय टोंक के नवाब को अंग्रेजों ने नजरबंद किया था, और उनके लोग वाराणसी में बस गए थे. नवाब साहब ने अपनी प्रजा के लिए बड़ी मस्जिद और छोटी मस्जिद का निर्माण कराया था, जिनमें से छोटी मस्जिद यूपी कॉलेज के परिसर में स्थित है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

11 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

15 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

31 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

32 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

48 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

1 hour ago