विश्लेषण

महापौर नहीं स्थाई समिति पर नजर लगी है भाजपा की!

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा का किला ध्वस्त करने के बाद “आप” के रणनीतिकार महापौर चुनाव में जीत की स्थिति के बावजूद भाजपा को कठघरे में खड़ा करने में जुटे हैं. संख्या गणित में भाजपा कहीं भी जीतती नजर नहीं आ रही है. मगर फिर भी “आप” यह दावा कर रही है कि भाजपा तोड़फोड़ कर अपना महापौर बनाने की कवायद में जुटी है. हालांकि भाजपा की रणनीति महापौर का पद नहीं बल्कि स्थाई समिति पर कब्ज़ा है. क्योंकि निगम की सत्ता की चाबी इसी समिति के पास रहती है.

क्या है संख्या गणित

नगर निगम में जीतने वाली आम आदमी पार्टी के खाते में 134 पार्षद हैं. इसके अलावा तीन राज्यसभा सदस्य और विधानसभा से नामित 14 में से 13 विधायक भी उसी के हैं. जिससे उनका संख्या बल 150 हो जाता है. जबकि भाजपा 104 सीटों पर जीतने के बाद अपने एक बागी विजेता गजेंद्र दराल को साथ लेकर 105 पार्षदों वाली पार्टी बन गई है. महापौर चुनाव में उसके सात सांसद और एक विधायक भी वोट डालेंगे. जिससे उनकी संख्या 113 ही होती है. इसके अलावा नौ पार्षद कांग्रेस से और दो निर्दलीय भी है. यदि भाजपा को इनका समर्थन मिल भी जाता है तो भी आंकड़ा 124 ही रह जाता है. ऐसे में भाजपा का महापौर बनना खयाली पुलाव से ज्यादा कुछ नहीं है.

भाजपा का दावा आप में हो रही बगावत

दिल्ली भाजपा की माने तो “आप” में बगावत हो रखी है. यही वजह है कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर शैली ओबराय और आले मोहम्मद को महापौर और उप महापौर पद पर नामांकन कराने के बाद “आप” को दो अन्य पार्षदों आशा ठाकुर और जलज कुमार का भी इन्हीं पदों के लिए नामांकन कराना पड़ा. उनमें बगावत होने की स्थिति में भाजपा को फायदा मिल सकता है. लेकिन भाजपा नहीं चाहती कि इस बार महापौर का पद उनके खाते में जाए. क्योंकि भाजपा महापौर के पद को कांटों भरा ताज मान रही है.

स्थाई समिति है लक्ष्य

हालांकि महापौर नगर निगम में सत्तारूढ़ दल का चेहरा होता है. लेकिन निगम के तमाम बड़े वित्तीय फैसले लेने का अधिकार स्थाई समिति के पास होता है. ऐसे में स्थाई समिति पर कब्जे का मतलब है कि नगर निगम के ताले की चाबी हाथ लगना. इस समिति के कुल 18 सदस्यों में से छह सदस्य निगम सदन से तो एक-एक सदस्य सभी 12 निगम ज़ोन से चुने जाते हैं. संख्या बल के हिसाब से निगम सदन से “आप” के तीन और भाजपा के दो सदस्यों की जीत निश्चित है. हालाँकि “आप” ने चार सीटो पर उम्मीदवार उतारे हैं तो भाजपा ने तीन पर. भाजपा तीनों सीट जीतती है तो स्थिति बेहद दिलचस्प हो सकती है.

एल्डरमैन पलटेंगे पासा ?

निगम चुनाव परिणामों की बात करें तो शाहदरा उत्तरी, शाहदरा दक्षिणी, केशव पुरम और नजफगढ़ जोन में भाजपा का बहुमत है. लिहाजा यहां अध्यक्ष और स्थाई समिति अध्यक्ष भाजपा के ही होंगे. जबकि आठ जोन में भाजपा और “आप” में मुकाबला होना है. भाजपा यदि इनमें से तीन जोन में जीत हासिल कर लेती है तो पासा पलट सकता है. इसका सारा दारोमदार उप राज्यपाल द्वारा नियुक्त किए जाने वाले 10 एल्डरमैनों पर टिका है. यदि यह एल्डरमैन सिविल लाइन्स, नरेला और मध्य ज़ोन में नियुक्त किए गए तो भाजपा यहां भी जीत हासिल कर लेगी.

सुबोध जैन

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

18 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

30 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago