खेल

Shikhar Dhawan: ‘गब्बर’ का करियर खत्म? बांग्लादेश सीरीज पड़ी भारी, वनडे वर्ल्ड कप से भी कट गया पत्ता!

Shikhar Dhawan dropped from ODI squad: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भारत की 2023 की पहली वनडे सीरीज में नहीं है. खेल के वनडे फॉर्मेट में भारत के जाने-माने खिलाड़ी शिखर धवन का सुनहरा करियर अब खतरे में नजर आ रहा है. दरअसल, गब्बर हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना जलवा नहीं बिखेड़ पाए और बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों में दहाई का आंकड़ा (3, 8, 7) नहीं छू सके थे.

टीम इंडिया से धवन की छुट्टी!

टेस्ट और टी-20 टीम से पहले ही बाहर हो चुके धवन अब वनडे भी नहीं खेल पाएंगे. सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कई वनडे सीरीज के कप्तान धवन के वनडे फॉर्मेट में 167 मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन हैं. उन्होंने अब तक 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. ICC टूर्नामेंटों में एक धाकड़ खिलाड़ी के नाम से मशहूर धवन एक ODI विश्व कप में भारत के लिए सबसे शानदार सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्होंने 10 मैचों में 537 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टी20 में हार्दिक को कमान, मुकेश कुमार को मिला चांस, राहुल का डिमोशन, नए साल में नए रंग में दिखेगी टीम इंडिया

तो क्या टूट गया धवन का ये सपना?

शिखर धवन पहले भी कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे टीम में उनकी वापसी ने इस बात का संकेत भी दिया की टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में शामिल कर सकती है. मगर उनके खराब फॉर्म ने एक बार फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया है. यहां से अब उनकी वापसी बड़ी मुश्किल है क्योंकि टीम यंग टैलेंड को मौका दे रही है. जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार दोहरे शतक के बाद बतौर ईशान किशन का नाम सबसे आगे हैं.

आपको बता दें इससे पहले भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने कहा था कि अगर भारत को अपने एकदिवसीय टीम के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है, तो उन्हें धवन को टीम से बाहर करना होगा, और ईशान किशन द्वारा बांग्लादेश में दोहरा शतक बनाने के बाद उनके पास एक अच्छा विकल्प है. जो ओपनिंग में लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन के लिए बेस्ट होंगे.

-श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, अक्षर पटेल, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

29 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

32 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

52 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago