विश्लेषण

Israel Hamas War: हमास के 5000 रॉकेट हमलों के जवाब में इजरायल का ऐलान-ए-जंग, मिडिल ईस्ट में फिर होगा भीषण युद्ध

Israel vs Hamas: इजराइल और फिलीस्तीन के अलगाववादी गुट हमास के बीच एक बार फिर युद्ध छिड़ गया है जिसके चलते एक बार फिर मध्य एशिया में तनाव की स्थिति बन गई है. हमास ने अचानक ही इजराइल पर हमला बोल दिया और एक साथ करीब 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर इजराइल के कई इलाकों को तबाह कर दिया है. हमास के इस हमले के लिए इजराइल तनिक भी तैयार नहीं था, नतीजा ये कि इजराइल को रॉकेट गिरने वाले इलाकों में भारी नुकसान पहुंचा. इसके बाद इजराल अब फिलीस्तीन के उन इलाकों पर चुन-चुन कर हमला कर रहा है, जहां हमास के अड्डे हैं. इसका नतीजा यह है कि मध्य एशिया में एक बार फिर एक भीषण युद्ध छिड़ गया है.

दरअसल, इजराइल के आसमान में अचानक सुबह 7 बजे हवाई हमलों के सायरन बजने लगे. इसकी वजह यह थी कि हमास इजराइल के इलाकों पर हमला बोल रहा था. हमास ने एक, दो या तीन नहीं बल्कि 5000 से ज्यादा रॉकेट दाग दिए. इतना ही नहीं, हमास के घुसपैठियों ने गाजा स्ट्रिप से सटे इजराइली गांवों में गोलीबारी कर घुसपैठ की. इस अचानक हुए हमले में कई इजराइली नागरिक से लेकर सैनिकों की जान चली गई.

यह भी पढ़ें- Literature Nobel: जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल, जानें क्यों दिया गया इतना बड़ा सम्मान

आखिर क्या है ये हमास?

अब बात हमास की करें तो असल में इस अलगाववादी संगठन की स्थापना 1980 के दशक में हुई. हमास एक फलस्तीनी कट्टरपंथी संगठन और राजनीतिक पार्टी है. अरबी में हमास का मतलब ‘इस्लामिक रेजिसटेंस मूवमेंट’ होता है. हमास की स्थापना शेख अहमद यासीन ने की थी. खास बात यह है कि वो 12 साल की उम्र से ही व्हीलचेयर पर था लेकिन फिर भी वो इजराइल के खिलाफ खुलकर कट्टरपंथ फैलाता था.

हमास के हमले की क्या है असल वजह?

इजराइल और फिलिस्तीन के संगठन हमास के बीच आए दिन युद्ध होता ही रहता है. इस बार भी हमले की वजह एक ही है, और वह है, अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड. इस हमले को लेकर हमास के मिलिट्री कमांडर मोहम्मद दीफ ने ‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टोर्म’ का ऐलान किया है. इसका मकसद अल अक्सा मस्जिद के कंपाउंड को आजाद कराना है. बता दें कि अल-अक्सा मस्जिद यरुशलम शहर में है. हाल के दिनों में यहां यहूदी लोग अपने पवित्र त्योहार को मनाने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि इस कंपाउंड में ही टेंपल माउंट है, जहां यहूदी प्रार्थना करते हैं, जिसको लेकर हमास ग्रुप भड़का हुआ रहता है.

यह भी पढ़ें- China Moon Mission: ड्रैगन के सहारे चांद पर पहुंचने का सपना देख रहा पाकिस्तान, चीनी मून मिशन पर टिकी सारी उम्मीदें

फिलिस्तीनी लोगों को भड़का रहा हमास का कमांडर

हमास ग्रुप के कमांडर मोहम्मद दीफ ने इजराइल के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है. उसने कहा कि इजराइल के खिलाफ ये हमास के हमले का पहला कदम है. हम दुश्मन को चेतावनी देते हैं कि वह अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ आक्रामकता नहीं दिखाए, वरना दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हमास ने वेस्ट बैंक में रहने वाले फलस्तीनी लोगों से कहा है कि वे बिना किसी डर के इजराइल पर हमला करें. उसने लोगों को भड़काते हुए कहा है कि सड़कों पर उतर जाएं और हमले की शुरुआत कर दें.

इजराइली पीएम का ऐलान-ए-जंग

वहीं इजराइल पर हुए हमले को लेकर इजराइली इमरजेंसी सर्विस की तरफ से बताया गया है कि हमले में 22 नागरिकों की मौत हुई है और करीब 545 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हमले पर अपना पहला रिएक्शन देते हुए कहा है कि ये जंग है और ये जंग हम जीतेंगे. हमारे दुश्मनों को इसकी ऐसी कीमत चुकानी होगी, जिसके बारे में उनको पता भी नहीं होगा.

यह भी पढ़ें-Dolphins Death: अमेजन नदी में डॉल्फिन मछलियों के मिले 120 शव, वैज्ञानिकों ने बताई हैरान करने वाली वजह

भारतीय दूतावास ने जारी की ए़डवाइजरी

दूसरी ओर इजराइल में मौजूद भारतीयों को लेकर इजराइल में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी जारी की है और कहा गया है कि लोग जहां भी रहें, सतर्क रहें. इतना नहीं, इस एडवाइजरी में स्थानीय प्रशासन की बातों का पालन करने की भी बात कही गई है. इजराइली सेना का कहना है कि उसने गज़ा पट्टी पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि हमास को इसकी बड़ी क़ीमत चुकानी होगी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

7 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

9 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

37 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

56 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago