Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Literature Nobel: जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल, जानें क्यों दिया गया इतना बड़ा सम्मान

गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया गया है, जिसमें जॉन फॉसे तो सम्मानित किया गया है.

Jon Fosse Nobel: आज साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान किया गया है. इस बार यह सम्मान नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है. जॉन अपने अभिनव नाटको और गद्य के लिए प्रख्यात रहे हैं. इसके चलते ही उन्हें इतने बड़े सम्मान से नवाजा गया है. इसे नॉर्वे के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

जॉन को नोबेल देने को लेकर नोबेल समिति ने ही पिछले साल साहित्य का नोबेल फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो को दिया था. अर्नो साहित्य की एक प्रोफेसर है. उस दौरान नोबेल समिति ने कहा था कि अर्नो को यह सम्मान साहस और लाक्षणिक तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने वाली उनकी लेखनी के चलते दिया गया था.

यह भी पढ़ें : China Moon Mission: ड्रैगन के सहारे चांद पर पहुंचने का सपना देख रहा पाकिस्तान, चीनी मून मिशन पर टिकी सारी उम्मीदें

2 अक्टूबर से हो रही हैं घोषणाएं

गौरतलब है कि बीते सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल का ऐलान किया गया था. इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया है. वहीं मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया गया जो कि संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया है.

बता दें कि इस बार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी सोमवार से हुई थी और पहला नोबेल चिकित्सा के क्षेत्र में ही दिया गया था. इसके बाद चार अक्टूबर को रसायन विज्ञान और आज 5 अक्टूबर को साहित्य के क्षेत्र के नोबेल का ऐलान किया गया है.ॉ

यह भी पढ़ें : WHO: मलेरिया की रोकथाम के लिए डब्ल्यूएचओ ने नए टीके को दी मंजूरी, एसआईआई ने कहा- वैश्विक स्तर पर रोल-आउट का रास्ता खुला

क्या बोले जॉन फॉसे?

बता दें कि साहित्य के नोबेल विजेता जॉन फॉसे एक कवि भी है. जॉन फॉसे ने इस पुरस्कार की घोषणा होने के बाद अपने बयान में कहा कि मैं अभिभूत हूं, और कुछ हद तक डरा हुआ हूं. मैं इसे साहित्य के लिए एक पुरस्कार के रूप में देखता हूं जिसका सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य बिना किसी अन्य विचार के साहित्य होना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital