सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा. विकास सिंह ने पत्र लिखकर बार से जुड़े दो अहम मामलों पर जल्द सुनवाई की मांग की. विकास सिंह ने पत्र में कहा ITO पेट्रोल पंप के पास 1.33 एकड़ ज़मीन पर वकीलों को चैंबर बनाने की मंजूरी मिले. SCBA हाउसिंग सोसायटी की मरम्मत से जुड़ी अर्जी में कहा 700 वकील खस्ताहाल इमारतों में रह रहे है.उन्होंने कहा कि बार सदस्यों के जीवन/आजीविका से जुड़े 2 मसलो पर सुनवाई न हो पाना चिंता का विषय है. विकास सिंह ने पत्र में कहा किसी साधारण वादी से ज़्यादा उपेक्षा SCBA को झेलनी पड़ रही है.
विकास सिंह ने पत्र में कहा ऐसा लगता है कि चूंकि SCBA का हड़ताल का इतिहास नहीं रहा है,उसके चलते अहमियत नहीं मिल रही है. विकास सिंह ने पत्र में उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट किसी साधारण वादी की तरह SCBA से जुड़ी इन अर्जियों पर जल्द सुनवाई सुनिश्चित करेगा. विकास सिंह ने पत्र में कहा बार को सम्मानजनक ढंग से विरोध के जरिये अपनी बात रखने के लिए मज़बूर न होना पड़े.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…