ब्रेकिंग न्यूज़

RBI Report: भारतीय बैंकों की बैलेंस शीट्स में 7 साल बाद दिखा सुधार, NPA घटने से हालात हुए बेहतर

RBI Report: भारतीय बैंकों की बैलेंस शीट्स में 7 साल बाद दिखा सुधार, NPA घटने से हालात हुए बेहतर – भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के बैंकों की सेहत को लेकर ‘भारत में बैंकिंग के रुझान और प्रगति’ रिपोर्ट मंगलवार को जारी की है और इसमें कई बड़े तथ्यों को बताया है. इसमें सबसे दमदार बात ये है कि देश के बैंकों की सेहत सुधरने को लेकर आरबीआई ने जो आंकड़े पेश किए हैं वो काफी उत्साहजनक हैं, हालांकि आरबीआई ने बैंकों को सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है. रिजर्व बैंक ने रिपोर्ट में जानकारी दी है कि भारतीय बैंकों के ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स (जीएनपीए) यानी फंसे कर्ज का आकार घटकर सितंबर में पांच फीसदी पर आ गया है. लेकिन मौजूदा मैक्रो-इकनॉमिक हालात कर्जदाताओं की सेहत पर असर डाल सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी है कि वित्त वर्ष 2021-22 के सितंबर 2022 में बैंकों का जीएनपीए कुल ऐसेट्स के पांच फीसदी पर आ चुका है. रिपोर्ट कहती है कि वित्त वर्ष 2021-22 के आखिर में बैंकों का जीएनपीए 5.8 फीसदी पर रहा था. वित्त वर्ष 2017-18 में बैंकों के ऐसेट क्वालिटी समीक्षा करने के बाद यह उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.

Satwik Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago