बिजनेस

हिंडनबर्ग का मकसद हमारे शेयर गिराकर मुनाफा कमाना था- शॉर्टसेलर फर्म पर बरसे गौतम अडानी

Adani vs Hindenburg: अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने ऐसा तहलका मचाया था कि अडानी ग्रुप (Adani Group) को चंद दिनों में ही अरबों डॉलर गंवाने पड़ गए थे. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद देश में सियासत गरमा गई थी. इस पूरे मामले की जांच जेपीसी को सौंपे जाने को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच सदन में भी तकरार सामने आई थी. वहीं इस रिपोर्ट के पांच महीने बाद अडानी समूह ने एक बार फिर अपने कॉरपोरेट शासन और प्रकटीकरण मानकों पर भरोसा जताया है.

समूह की प्रमुख फर्म अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की वार्षिक रिपोर्ट में समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति को कोई नियामक विफलता नहीं मिली.

हिंडनबर्ग ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी पर शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने और खातों में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. साथ ही शॉर्टसेलर ने फर्जी कंपनियों के जरिए धन के गुप्त लेनदेन का आरोप भी लगाया. अडानी समूह ने इन आरोपों का दृढ़ता से खंडन किया है और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत पर एक सोचा-समझा हमला बताया.

वार्षिक रिपोर्ट में अडानी ने कहा कि अमेरिकी शॉर्टसेलर ने हमारे गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिपोर्ट प्रकाशित की. उन्होंने कहा कि इन आरोपों का मकसद समूह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर और शेयर की कीमतों को जानबूझकर गिराकर मुनाफा कमाना था.

ये भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: सस्ते में सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 ग्राम सोने के लिए चुकाने होंगे 5,876 रुपए, 23 जून तक कर सकते है निवेश

उन्होंने कहा कि न्यायालय की समिति में ऐसे व्यक्ति शामिल थे, जो अपनी स्वतंत्रता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं. समिति को नियामक विफलता या किसी उल्लंघन का कोई उदाहरण नहीं मिला. उन्होंने आगे कहा, ”हालांकि, सेबी को आने वाले महीनों में अपनी रिपोर्ट (अडाणी समूह के खिलाफ एक अलग आरोप पर) जमा करनी है. हम अपने शासन और प्रकटीकरण मानकों के प्रति आश्वस्त हैं.”

अडानी समूह ने सोमवार देर शाम एक बयान में कहा कि उन्हें हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अमेरिकी निवेशकों को किसी समन की जानकारी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

27 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

29 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

42 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago